Rajgarh Retired Soldier Helicopter Wedding BaraatRajgarh Retired Soldier Helicopter Wedding Baraat
Spread the love

Rajgarh Retired Soldier Helicopter Wedding Baraat: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक पूर्व सैनिक ने अपने परिवार और खासकर बुजुर्गों के लिए एक ऐसा इंतजाम किया, जो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया। पचोर के समीप स्थित पाटन गांव के निवासी बबलू सिंह चौहान ने अपने बेटे प्रशांत सिंह की शादी के अवसर पर हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की। फौज में सेवा के दौरान बबलू सिंह ने खुद कई बार हेलीकॉप्टर से सफर किया था, लेकिन उनके परिवार के बुजुर्गों ने कभी यह अनुभव नहीं किया था। इसी ख्वाहिश को पूरा करने के लिए उन्होंने बेटे की शादी के सफर को आसमान से जोड़ दिया।

पाटन से उड़कर आलमपुरा पहुंचा हेलीकॉप्टर

Rajgarh Retired Soldier Helicopter Wedding Baraat: प्रशांत सिंह का विवाह ब्यावरा तहसील के आलमपुरा गांव की रहने वाली रवीना के साथ संपन्न हुआ। रवीना पूर्व सरपंच और ब्यावरा कृषि उपज मंडी समिति के उपाध्यक्ष बनेसिंह पंवार ‘बापची’ की सुपुत्री हैं। गुरुवार, 26 नवंबर को आयोजित इस शादी के लिए हेलीकॉप्टर सबसे पहले पाटन गांव उतरा। वहां से दूल्हा प्रशांत सिंह अपने पिता बबलू सिंह चौहान, दादा कृष्ण सिंह चौहान, मामा प्रहलाद सिंह और चचेरे भाई प्रताप सिंह के साथ हेलीकॉप्टर में सवार होकर आलमपुरा के लिए रवाना हुए।

हेलीपैड पर स्वागत और गांवों में जुटी भीड़

Rajgarh Retired Soldier Helicopter Wedding Baraat: आलमपुरा में बारात के आगमन के लिए विशेष रूप से हेलीपैड बनाया गया था। हेलीकॉप्टर से बारात आने की सूचना मिलते ही पाटन और आलमपुरा दोनों ही गांवों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने इस अनूठे दृश्य को अपने कैमरों और मोबाइल में रिकॉर्ड किया। गौरतलब है कि इसी वर्ष उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में भी एक ऐसी ही घटना सामने आई थी, जहां एक युवक ने अपनी दादी की इच्छा पूरी करने के लिए हेलीकॉप्टर से विदाई करवाई थी।

उत्सव के बीच हेलीकॉप्टर से हुई विदाई

Rajgarh Retired Soldier Helicopter Wedding Baraat: आलमपुरा पहुंचने के बाद विवाह की रस्में पूरे हर्षोल्लास के साथ निभाई गईं। बनेसिंह पंवार ‘बापची’ की ओर से बड़ी संख्या में आए मेहमानों के लिए भोज की व्यवस्था की गई थी, जिसमें दिनभर रिश्तेदारों और ग्रामीणों का आना-जाना लगा रहा। वरमाला और अन्य रीति-रिवाजों के बाद शाम ढलने से पहले विदाई की बेला आई। सड़क के बजाय दूल्हा, दुल्हन और परिवार के सदस्य हेलीकॉप्टर के जरिए पाटन लौटे। इस तरह पूर्व सैनिक ने न केवल परिवार के बड़ों को हवाई सफर का सुख दिया, बल्कि अपनी पत्नी को भी हेलीकॉप्टर में बैठाकर यह पल हमेशा के लिए यादगार बना दिया।

read this:-Chhatarpur High Speed Car Accident: छतरपुर में बेकाबू रफ्तार का कहर: पहले खड़ी गाड़ी को मारी टक्कर, फिर पेड़ से जा भिड़ी सफेद कार; बाल-बाल बचा पैदल यात्री