Orange Jelly Recipe : इन दिनों बाजार में संतरा और कीनू आसानी से और कम कीमत पर मिल रहे हैं। ऐसे में आप घर पर संतरे से कई तरह की स्वादिष्ट चीजें बना सकते हैं। खासतौर पर बच्चों के लिए ऑरेंज जेली एक बेहतरीन विकल्प है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है।
सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती। सिर्फ संतरे का रस, चीनी और कस्टर्ड पाउडर से यह स्वादिष्ट जेली तैयार की जा सकती है। आइए जानते हैं घर पर आसान तरीके से ऑरेंज जेली बनाने की रेसिपी।
ऑरेंज जेली बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- 3 बड़े मीठे संतरे
- 2–3 बड़े चम्मच कस्टर्ड पाउडर
- स्वादानुसार पिसी हुई चीनी
- नारियल का बुरादा (वैकल्पिक)
ऑरेंज जेली बनाने की आसान विधि
संतरे का रस तैयार करें
Orange Jelly Recipe सबसे पहले संतरे को अच्छी तरह छील लें और उनका ताजा रस निकाल लें। अब इस रस में 2–3 चम्मच कस्टर्ड पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं, ताकि उसमें कोई गांठ न रहे।
मिश्रण को पकाएं
Orange Jelly Recipe अब इस तैयार जूस को एक पैन में डालकर हल्की आंच पर गर्म करें। जब मिश्रण थोड़ा गाढ़ा होने लगे, तब इसमें स्वाद के अनुसार पिसी हुई चीनी डाल दें। चीनी डालने के बाद मिश्रण को लगातार चलाते रहें, ताकि चीनी पूरी तरह घुल जाए।
जेली जैसा गाढ़ा मिश्रण बनाएं
Orange Jelly Recipe मिश्रण को लगातार चलाते रहें ताकि उसमें गांठें न पड़ें। जब यह अच्छी तरह गाढ़ा हो जाए, तब गैस बंद कर दें। अब इस मिश्रण को किसी कांच की ट्रे या डिश में डाल दें और ठंडा होने के लिए रख दें।
फ्रिज में सेट करें
Orange Jelly Recipe ट्रे को करीब 3 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें ताकि जेली अच्छी तरह सेट हो जाए। सेट होने के बाद जेली को ट्रे से निकाल लें और चाकू से अपनी पसंद के आकार में काट लें।
जेली को और स्वादिष्ट बनाने का तरीका
Orange Jelly Recipe कटे हुए जेली पीस को नारियल के बुरादे या शुगर पाउडर में हल्का सा लपेट लें। इससे जेली का स्वाद और भी बढ़ जाएगा।
स्टोर करने का तरीका
Orange Jelly Recipe तैयार ऑरेंज जेली को किसी कांच के जार में भरकर फ्रिज में स्टोर किया जा सकता है। इसे कई दिनों तक सुरक्षित रखा जा सकता है।
घर पर बनी यह सॉफ्ट और स्वादिष्ट ऑरेंज जेली कैंडी बच्चों को इतनी पसंद आएगी कि वे बार-बार इसे खाने की फरमाइश करेंगे।
Also Read This: Rohtas: लॉ कॉलेज परिसर में छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

