by-Ravindra Sikarwar
मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 02 पर ड्यूटी के दौरान सोते हुए जीआरपी सिपाही का वीडियो वायरल हुआ। कर्मचारियों का आरोप है कि प्रभात कुमार अक्सर नशे में ड्यूटी करता है और शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती।
मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सोता रहा जीआरपी सिपाही:
मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 02 से एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हुआ है। इसमें जीआरपी में तैनात चर्चित सिपाही प्रभात कुमार ड्यूटी के दौरान प्लेटफार्म पर सोते हुए नजर आ रहे हैं।
स्टेशन के अन्य कर्मचारियों का कहना है कि प्रभात कुमार अक्सर नशे की हालत में ड्यूटी करता है। रात्रि ड्यूटी के दौरान आधी रात के बाद कई बार उन्हें सोते हुए देखा गया है।
शिकायतों के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई:
कर्मचारियों के अनुसार, सिपाही प्रभात कुमार के खिलाफ तमाम शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। इसमें उनके अनुशासनहीन व्यवहार और नशे में ड्यूटी करने की बात शामिल है। हालांकि, जीआरपी के एक बड़े अधिकारी की कृपा के चलते अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पहले भी हो चुकी है विवादित घटना:
प्रभात कुमार पहले भी विवादों में रह चुके हैं। उनके द्वारा ठेकेदार से गाली-गलौज करने और धमकाने का ऑडियो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।
वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा बढ़ी:
अब प्लेटफार्म पर सोते हुए सिपाही का नया वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया है। यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों में इस घटना को लेकर गहरी नाराजगी देखी जा रही है।
