Mainpuri police encounter:उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच एक रोमांचक मुठभेड़ का मामला सामने आया है। थाना कुरावली क्षेत्र में पुलिस चेकिंग के दौरान हुई इस मुठभेड़ में पुलिस ने कार लूटकांड के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। जवाबी कार्रवाई के दौरान बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, उसके दो अन्य साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहे, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
क्या था पूरा मामला: औरैया से बुक की गई थी कार
Mainpuri police encounter:यह पूरी घटना 26 और 27 अक्टूबर की दरम्यानी रात की है। पड़ोसी जिले औरैया से एक हुंडई ऑरा कार को कुछ बदमाशों ने किराए पर बुक किया था। इसके बाद थाना कुरावली क्षेत्र में पहुंचते ही बदमाशों ने चालक को झांसा देकर कार लूट ली। यही नहीं, बदमाशों ने चालक का मोबाइल फोन भी छीन लिया ताकि वह किसी को घटना की सूचना न दे सके। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था।
मामلا की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए कुल 5 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया था।
पुलिस चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़
Mainpuri police encounter:दो नवंबर की रात को थाना कुरावली क्षेत्र में पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध सफेद रंग की गाड़ी को रुकने का इशारा किया। खुद को घिरता देख गाड़ी में सवार बदमाशों ने पुलिस दल पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक वांछित अभियुक्त के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान राजा उर्फ हनी उर्फ अभिमन्यु (पुत्र रविंद्र, निवासी ग्राम नगरिया यादवान, थाना भरथना, जिला इटावा) के रूप में हुई है। पुलिस ने तुरंत घायल बदमाश को दबोचकर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा।
हथियार, लूटी गई कार और मोबाइल बरामद
Mainpuri police encounter:पुलिस की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी का एक साथी छोटू और दूसरा साथी ध्रुव मौके से फरार हो गया, जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद किया है:
- एक 315 बोर का अवैध तमंचा
- तीन जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस
- लूटी गई हुंडई ऑरा कार (संख्या: UP 16 QT 5374)
- चालक का लूटा गया एंड्रॉयड मोबाइल फोन

