Madhupur Municipal CouncilMadhupur Municipal Council
Spread the love

Report by: Imtiaz Ansari

Madhupur Municipal Council : स्थानीय किसान भवन सभागार में शनिवार को मधुपुर नगर परिषद के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। देवघर उपायुक्त (DC) नमन प्रियेश लकड़ा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सभी 23 वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस समारोह के साथ ही मधुपुर नगर सरकार ने विधिवत अपना कामकाज संभाल लिया है।

उपाध्यक्ष पद पर ऋषभ भारद्वाज की निर्विरोध जीत

Madhupur Municipal Council शपथ ग्रहण प्रक्रिया पूरी होने के बाद उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें ऋषभ भारद्वाज को सर्वसम्मति से निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद नगर परिषद अध्यक्ष दरक्शा परवीन ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। युवा नेतृत्व के रूप में ऋषभ भारद्वाज के चयन पर समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया।

शहर के विकास का ‘रोडमैप’: सफाई, पानी और शिक्षा प्राथमिकता

Madhupur Municipal Council शपथ लेने के बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों ने शहर की समस्याओं के समाधान और विकास के संकल्प को दोहराया:

  • अध्यक्ष दरक्शा परवीन ने कहा कि उनका मुख्य फोकस शहर की साफ-सफाई, सुचारू पेयजल आपूर्ति और जन सुविधाओं के विस्तार पर होगा। उन्होंने मधुपुर को एक सुंदर और स्वच्छ शहर बनाने का भरोसा दिलाया।
  • उधायक्ष ऋषभ भारद्वाज ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि वार्ड पार्षदों के सहयोग से जल संकट को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

प्रशासनिक मौजूदगी और भव्य स्वागत

Madhupur Municipal Council समारोह में मधुपुर एसडीओ (SDO) राजीव कुमार सहित जिले के कई वरीय अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। शपथ ग्रहण के बाद नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का उनके समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। स्थानीय प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि नया बोर्ड जनभावनाओं के अनुरूप शहर के विकास को गति प्रदान करेगा।

Also Read This: Bhopal: ‘कर्मश्री’ कवि सम्मेलन की रजत जयंती; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ, कुमार विश्वास बिखेरेंगे काव्य चमक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *