Kanpur Silver Theft CaseKanpur Silver Theft Case
Spread the love

Kanpur Silver Theft Case:उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में अपराधियों ने सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। चकेरी थाना क्षेत्र के पोखरपुर इलाके में स्थित एक चांदी प्रोसेसिंग कारखाने को निशाना बनाकर चोरों ने करीब 18 किलो चांदी चुरा ली। चोरी गई इस चांदी की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 45 लाख रुपये बताई जा रही है। इस घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

छत का होल और रस्सी का इस्तेमाल

Kanpur Silver Theft Case:प्रारंभिक जांच के मुताबिक, शातिर चोर ने वारदात को अंजाम देने के लिए बेहद शातिर तरीका अपनाया। चोर कारखाने की छत पर बने एक होल से रस्सी के सहारे सीधे अंदर उतरा। इसके बाद उसने कारखाने के भीतर रखी करीब 18 किलो चांदी को बोरे में समेटा और आसानी से फरार हो गया। सोमवार तड़के हुई इस घटना का पता चलते ही कारखाने से जुड़े लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम की जांच शुरू

Kanpur Silver Theft Case:लाखों रुपये की इस बड़ी चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। एडीसीपी पूर्वी और सहायक पुलिस आयुक्त (चकेरी) आशुतोष कुमार सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं की बारीकी से जांच की। इसके साथ ही, साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण सबूत एकत्र किए हैं।

सीसीटीवी फुटेज से सुराग तलाश रही पुलिस

Kanpur Silver Theft Case:पुलिस इस मामले के खुलासे के लिए कारखाने और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर संदिग्ध की गतिविधियों और उसके भागने के रास्तों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा और चोरी गई चांदी भी बरामद कर ली जाएगी।

read this:-दिल्ली में जंतर-मंतर अब नहीं रहा धरना स्थल, पुलिस ने घोषित किए तीन नए मैदान