IITF Bharat Mandapam Bihar:राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF) के दौरान बिहार पवेलियन का उद्घाटन समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित मंच पर बिहार की समृद्ध संस्कृति, पारंपरिक कला और विरासत की अनूठी झलक देखने को मिल रही है। इस बार प्रदर्शनी में बिहार म्यूजियम की कलाकृतियों से लेकर दुर्लभ बजीका पेंटिंग्स तक को विशेष रूप से शामिल किया गया है, जो आगंतुकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
स्थानीय कलाकारों, बुनकरों और महिला उद्यमियों को बढ़ावा
IITF Bharat Mandapam Bihar:इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बिहार की उन पारंपरिक और हस्तशिल्प कलाओं को वैश्विक मंच प्रदान करना है, जो धीरे-धीरे लुप्त होने की कगार पर हैं। पवेलियन में छोटे व्यापारियों, स्थानीय बुनकरों और पारंपरिक कलाकारों को अपनी कला और उत्पादों को प्रदर्शित करने का बेहतरीन अवसर दिया गया है। इसके अलावा, महिला उद्यमियों के कौशल को भी इस बार विशेष प्राथमिकता दी गई है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पारंपरिक व्यवसायों को एक नई पहचान मिल सके।
मधुबनी पेंटिंग और सुपरफूड ‘मखाना’ बने विशेष आकर्षण
IITF Bharat Mandapam Bihar:बिहार पवेलियन में पारंपरिक मधुबनी पेंटिंग्स के साथ-साथ राज्य की अन्य स्थानीय लोक कलाओं ने भी दर्शकों का मन मोह लिया है। वहीं, स्वास्थ्यवर्धक गुणों से भरपूर बिहार के प्रसिद्ध सुपरफूड ‘मखाने’ को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट करने के लिए विशेष स्टॉल सजाए गए हैं। इसके अतिरिक्त, राज्य के बेहतरीन हैंडलूम और खादी उत्पादों को भी बड़े पैमाने पर जगह मिली है, जो देश-विदेश के पर्यटकों और खरीदारों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।

