GuwahatiGuwahati
Spread the love

देर रात हुई वारदात, घर में घुसे चार हथियारबंद लुटेरे

Guwahati: असम की राजधानी गुवाहाटी में सोमवार देर रात एक खौफनाक लूट की घटना सामने आई। नकाब पहने चार बदमाशों ने एक कारोबारी के घर में घुसकर लूटपाट की। यह घटना शहर के एक पॉश रिहायशी इलाके में हुई। पीड़ित कारोबारी की पहचान अनिल डेका के रूप में हुई है। वारदात के समय वह घर पर मौजूद नहीं थे।

Guwahati: सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम

इस पूरी लूट की घटना घर और अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। बदमाशों ने मुँह नकाब से ढँका हुआ था। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि चारों बदमाश सफेद रंग की मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार से पहुंचे। इसके बाद वे पूरी तैयारी के साथ घर में दाखिल हुए। करीब 40 मिनट तक बदमाशों ने घर का सारा सामन उलट पलट कर उत्पात मचाया।

Guwahati: परिजनों पर बंदूक और चाकू से हमला

वीडियो में देखा गया कि बदमाशों ने अनिल डेका की पत्नी और ड्राइवर को बंधक बना लिया। लुटेरों ने महिला को बंदूक दिखाकर डराया। साथ ही चाकू से हमला भी किया गया। दो बदमाश महिला को काबू में करने की कोशिश करते दिखे। वहीं अन्य दो बदमाश ड्राइवर को सोफे पर दबोचते नजर आए। पूरा दृश्य बेहद डरावना था।

नकदी और गहनों के साथ फरार हुए आरोपी

लुटेरे घर से नकदी, सोने के गहने और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

लूट में क्या क्या सामान जेवरात और कितनी नकदी ले गए इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।

घटना के बाद परिवार सदमे में है। पुलिस को तुरंत सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है।

पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Also Read This: Struggle: कालो विलपति निःशब्दं, हृदयानि न स्पन्दते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *