GurugramGurugram
Spread the love

रिपोर्टर: योगेन्‍द्र सिंह

Gurugram : राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है। शहर में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान करने के लिए पुलिस ने बड़े पैमाने पर विशेष सत्यापन (Verification) अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में सोमवार देर रात पुलिस की अलग-अलग टीमों ने शहर के कई संवेदनशील इलाकों में औचक दबिश दी और वहाँ रह रहे लोगों के पहचान पत्रों की गहन जांच की।

Gurugram डीसीपी के नेतृत्व में झुग्गियों से लेकर होटलों तक सघन चेकिंग

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) संदीप की देखरेख में चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत पुलिस बल ने शहर के विभिन्न हिस्सों को खंगाला। इस दौरान पुलिस टीमों ने झुग्गी-झोपड़ियों, कॉलोनियों, औद्योगिक क्षेत्रों, किराये के मकानों और होटलों में जाकर लोगों के निवास और पहचान संबंधी रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की। मौके पर मौजूद सभी संदिग्धों से उनके वैध भारतीय नागरिक होने के दस्तावेज मांगे गए।

Gurugram दस्तावेज संदिग्ध मिलने पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई

गुरुग्राम पुलिस के आला अधिकारियों ने साफ किया है कि इस अभियान का मकसद केवल अवैध घुसपैठियों की पहचान करना है। जांच के दौरान जिनके भी दस्तावेज फर्जी या संदिग्ध पाए जाएंगे, या जो भारत में रहने का कोई वैध प्रमाण नहीं दे पाएंगे, उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस ने यह भी भरोसा दिलाया कि जिन विदेशी नागरिकों के पास वैध दस्तावेज हैं और जो असली भारतीय नागरिक हैं, उन्हें इस अभियान से घबराने की कोई जरूरत नहीं है और उन्हें किसी भी तरह से परेशान नहीं किया जाएगा।

Gurugram पुलिस ने मकान मालिकों और आरडब्ल्यूए (RWA) से मांगी मदद

अवैध नागरिकों पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने स्थानीय जनता से भी सहयोग की अपील की है। पुलिस ने शहर के मकान मालिकों, रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के संचालकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे अपने यहाँ काम करने वाले घरेलू सहायकों, कर्मचारियों और किराएदारों का पुलिस वेरिफिकेशन (सत्यापन) अनिवार्य रूप से करवाएं, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो।

ये भी पढ़े: Ambikapur-Raipur Route पर दर्दनाक हादसा: भीठीकला के पास खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, एक युवक की मौत