रिपोर्टर: रविन्द्र सिंह
New Delhi : देश के सैन्य नेतृत्व में एक बड़ा बदलाव हुआ है। पाकिस्तान और चीन मामलों के रणनीतिक विशेषज्ञ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने रविवार (31 मई, 2026) को भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के रूप में देश के सर्वोच्च सैन्य कमांडर का कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने जनरल अनिल चौहान का स्थान लिया है, जिनका कार्यकाल शनिवार को पूरा हुआ था। पदभार ग्रहण करते ही नए सीडीएस ने स्पष्ट कर दिया कि सेनाओं के आधुनिकरण के लिए महत्वाकांक्षी ‘मिलिट्री थियेटराइजेशन प्लान’ (Military Theaterisation Plan) को जमीन पर उतारना और तीनों सेनाओं (थल, नभ और जल) के बीच कड़े समन्वय को स्थापित करना उनकी सबसे पहली प्राथमिकता होगी।
New Delhi तीनों सेनाओं का एकीकरण और संगठनात्मक सुधार मुख्य लक्ष्य
कार्यभार संभालने के तुरंत बाद जनरल सुब्रमणि ने भारतीय सेनाओं के भविष्य की रूपरेखा सामने रखी। उन्होंने कहा कि बदलते दौर की चुनौतियों से निपटने के लिए सशस्त्र बलों का रूपांतरण (Transformation) बेहद जरूरी है। तीनों सेनाओं के बीच एकीकरण और आपसी तालमेल को बढ़ावा देने के लिए बड़े संगठनात्मक सुधार किए जाएंगे। बता दें कि जनरल सुब्रमणि इससे पहले राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) में सैन्य सलाहकार के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे थे और उन्हें देश की सुरक्षा चुनौतियों की गहरी समझ है।
New Delhi स्वदेशी हथियार प्रणालियों के विकास की रफ्तार होगी तेज
रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराते हुए नए सीडीएस ने कहा कि सशस्त्र बलों में घरेलू स्तर पर विकसित अत्याधुनिक हथियारों और तकनीकों को शामिल करने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी। उन्होंने भारतीय सेनाओं के शौर्य और प्रोफेशनलिस्म की सराहना करते हुए कहा, “हमारी सेनाओं ने देश के हितों की रक्षा में हमेशा त्वरित और निर्णायक क्षमता दिखाई है। हम भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और देशवासी भरोसा रखें कि सशस्त्र बल पूरे समर्पण व साहस के साथ राष्ट्र सेवा करते रहेंगे।”
New Delhi चार दशकों का लंबा सैन्य अनुभव और चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों की समझ
जनरल एनएस राजा सुब्रमणि का भारतीय सेना में 40 वर्षों से अधिक का बेहद शानदार और बेदाग करियर रहा है। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न चुनौतीपूर्ण भू-भागों और संघर्ष वाले क्षेत्रों में अपनी सेवाएँ दी हैं। वह कमांड, स्टाफ और प्रशिक्षण से जुड़े कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। जनरल सुब्रमणि 1 जुलाई, 2024 से 31 जुलाई, 2025 तक सेना के उप प्रमुख (Vice Chief of Army Staff) रह चुके हैं, जबकि इससे पहले मार्च 2023 से जून 2024 तक उन्होंने सेना की सेंट्रल कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी।
ये भी पढ़े: Homemade Tomato Sauce: सिर्फ 15 मिनट में घर पर बनाएं शुद्ध और स्वादिष्ट टोमैटो सॉस

