Dhirendra Krishna Shastri:बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मध्य प्रदेश के मैहर स्थित मां शारदा के दर्शन के दौरान सनातन धर्म, धर्मांतरण और देश की वर्तमान स्थिति को लेकर तीखे और स्पष्ट विचार रखे हैं। उन्होंने धर्मांतरण के पीछे विदेशी ताकतों के सक्रिय होने का दावा किया है और देशवासियों से एकजुट रहने की अपील की है।
धर्मांतरण के पीछे विदेशी फंडिंग और साजिश का आरोप
Dhirendra Krishna Shastri:मीडिया से चर्चा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि देश में बड़े पैमाने पर धर्मांतरण कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन गतिविधियों के पीछे विदेशी ताकतें और PFI जैसी संस्थाएं काम कर रही हैं, जो अलग-अलग तरीकों से फंडिंग करके हिंदुओं को बरगलाने और बहकाने का काम कर रही हैं। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि हिंदुओं को गुमराह करने वालों के मंसूबे कामयाब नहीं होंगे और देश में अब धर्मांतरण नहीं चलने दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी दोहराया कि भारत निश्चित रूप से हिंदू राष्ट्र बनकर रहेगा, इसमें किसी भी प्रकार का संदेह नहीं है।
सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा: राजनीतिक नहीं, रामैतिक यात्रा
Dhirendra Krishna Shastri:अपनी इस यात्रा के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए पंडित शास्त्री ने स्पष्ट किया कि ‘सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा’ का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। इसे उन्होंने एक ‘रामैतिक यात्रा’ (राम की नीति से जोड़ने वाली यात्रा) बताया।
- भगवान श्रीराम के आदर्शों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार राम ने समाज से भेदभाव और छुआछूत मिटाकर नर और वानर सबको संगठित किया था, उसी तरह आज जातिगत दूरियों को खत्म कर एक समरस समाज बनाने की आवश्यकता है।
- उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि देश से सनातन संस्कृति समाप्त हो गई, तो भारत का अस्तित्व भी सुरक्षित नहीं रहेगा।
जातिगत राजनीति और गृह युद्ध को लेकर चेतावनी
Dhirendra Krishna Shastri:जातिगत भेदभाव और राजनीति पर बात करते हुए पंडित शास्त्री ने राजनेताओं को नसीहत दी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक लोग अपनी रोटियां सेकने के लिए जातियों के नाम पर समाज को बांटने का प्रयास करते हैं।
- अगड़े और पिछड़े के नाम पर लोगों को आपस में लड़ाना देश को गृह युद्ध की ओर धकेल सकता है।
- उन्होंने अपील की कि राजनेताओं को अपने स्वार्थ के लिए जनता को विभाजित नहीं करना चाहिए, क्योंकि एक सच्चा राजनेता वही है जो राष्ट्र के लिए जीता है।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत और शांति की अपील
Dhirendra Krishna Shastri:धर्मांतरण के मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाल ही में दिए गए आदेश का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि अदालत का यह कदम सराहनीय है कि धर्मांतरण करने वालों को आरक्षण और अन्य सुविधाओं से अलग कर दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने देश की जनता से अपील की कि इन विकट परिस्थितियों में विदेशी ताकतों के बहकावे में आकर देश में दंगा-फसाद या उन्माद न फैलाएं। उन्होंने देश की सेना और शांति का समर्थन करने पर विशेष जोर दिया।
reas this:-अदरक-तुलसी की चाय से सर्दी-खांसी में कितनी मिलती है राहत? जानिए डॉक्टर की राय और फायदे

