DhanbadDhanbad
Spread the love

By: Ishu Kumar

Dhanbad : लोन सेटलमेंट को लेकर एक गंभीर घटना सामने आई है। रिकवरी एजेंट अमित कुमार मित्तल उर्फ अग्रवाल की हत्या की खबर ने इलाके में सनसनी फैला दी। मृतक की पत्नी संगीता देवी ने पुलिस में लिखित आवेदन देकर बताया कि उनके पति को अपहरण कर 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी जा रही थी। इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

विशेष टीम ने की जांच और आरोपी पकड़ा

Dhanbad मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। तकनीकी अनुसंधान और छापामारी के दौरान टीम ने संदेह के आधार पर सूर्या हाईलाइन अपार्टमेंट के डुप्लेक्स में रहने वाले विकास खंडेलवाल से पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या की घटना स्वीकार की और बताया कि उसने धारदार हथियार से अमित मित्तल की हत्या कर शव को अपने घर के किचन में छिपा दिया था।

साक्ष्य और पुलिस कार्रवाई

Dhanbad पुलिस ने आरोपी के घर से मृतक का शव बरामद किया। आरोपी के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का गड़ांसा, खून लगा हुआ जीन्स, मृतक की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। आरोपी विकास खंडेलवाल (36 वर्ष) को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि हत्या का मुख्य कारण लोन सेटलमेंट को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद था। मामले की जांच अभी जारी है और अन्य सहयोगियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

Also Read This: Lakhisarai: LIC के मिनी ऑफिस में ₹93 हजार की चोरी, सीसीटीवी में कैद