DelhiDelhi
Spread the love

रिपोर्टर: अतुल भाटी

Delhi : स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली के हाई कोर्ट समेत छह प्रमुख स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया है। ई-मेल प्राप्त होते ही सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आईं और सभी प्रभावित परिसरों में व्यापक जांच अभियान शुरू कर दिया गया। दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता (BDDS) और अग्निशमन दल की गाड़ियां मौके पर तैनात हैं। हालांकि, अब तक की गहन तलाशी में कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

Delhi धमकी भरे ई-मेल में क्या लिखा है?

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, ई-मेल का विषय “BOMB Blast Delhi High Court @ 2:11PM” रखा गया था। ई-मेल में दावा किया गया है कि 15 अगस्त के अवसर पर धमाके किए जाएंगे। धमकी में सिखों से जुड़े मामलों और 1984 के सिख विरोधी दंगे के फैसलों का हवाला देते हुए न्यायालयों पर पक्षपात का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा, ई-मेल में दिल्ली को खालिस्तान बनाने की बात कही गई है तथा दावा किया गया है कि खाकी वर्दी पहने खालिस्तान समर्थक दिल्ली पहुंच चुके हैं।

Delhi इन छह प्रमुख ठिकानों को दी गई धमकी

ई-मेल में दिल्ली हाई कोर्ट और लाल किले के अलावा जिन विशिष्ट परिसरों को निशाना बनाने की बात कही गई है, उनमें शामिल हैं:

  • दिल्ली हाई कोर्ट
  • जाम नगर हाउस
  • झंडेवालान स्थित FLATED बिल्डिंग
  • MB रोड साकेत स्थित DM दफ्तर
  • टर्मिनल-3 (IGI एयरपोर्ट)
  • SDM दफ्तर (दिल्ली कैंट)

मेट्रो, ट्रेन और जिला अदालतें भी निशाने पर

धमकी भरे पत्र में केवल उच्च न्यायालय ही नहीं, बल्कि दिल्ली की जिला अदालतों, दिल्ली से अंबाला जाने वाली ट्रेनों और दिल्ली मेट्रो को भी निशाना बनाने की चेतावनी दी गई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में सुरक्षा व्यवस्था अत्यधिक कड़ी कर दी गई है और ई-मेल भेजने वाले के IP एड्रेस को ट्रैक करने के लिए साइबर सेल की टीम जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़े: जामताड़ा में देशभक्ति के उल्लास के साथ निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा