नई दिल्लीः राजधानी में फिर से ठंड ने दस्तक दे दी है, स्थिति यह रही कि गुरूवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी वहीं गुरूवार से सुबह से ही कोहरा और बारिश का मौसम गुरूवार सुबह से ही बना रहा। जिसकी वजह से ठंड में बढ़ोतरी देखी गई। मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिन और दिल्लीवासियों को इसी तरह के मौसम का सामना करना पड़ेगा। वहीं आज शुक्रवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है।
वाहनों की रफ्तार पड़ी धीमी
दरअसल, दिल्ली.एनसीआर में आज सुबह नींद खुलते ही लोगों को कोहरे का सामना करना पड़ा। कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। वहीं मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कई दिनों तक कोहरे से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 18.19 जनवरी तक दिल्ली-एनसीआर में कोहरा छाया रह सकता है। वहीं कोहरे के बाद दिल्ली.एनसीआर में बारिश का भी अनुमान है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में 21 और 22 जनवरी को बारिश की संभावना जताई है।