Spread the love

Condolence : Hemant Soren आज सरायकेला-खरसावां जिले के जिलिंगोड़ा पहुंचे और पूर्व मुख्यमंत्री Champai Soren के पोते वीर सोरेन के आकस्मिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। दिवंगत वीर सोरेन, श्री बाबूलाल सोरेन के बड़े पुत्र थे।

मुख्यमंत्री ने वीर सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने कहा कि यह परिवार के लिए अत्यंत पीड़ादायक क्षति है और इस कठिन समय में पूरा प्रदेश उनके साथ खड़ा है।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें।

Also Read This:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *