Coconut oil : होली का त्योहार रंगों और खुशियों का प्रतीक है। लेकिन इस दिन बाजार में मिलने वाले रासायनिक और पक्के रंग आपकी त्वचा और बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए होली खेलने से पहले त्वचा की सही देखभाल करना बेहद जरूरी है।
नारियल का तेल लगाएं
Coconut oil पुराने समय से ही नारियल का तेल औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। होली के दिन सुबह उठकर चेहरे, हाथों और पैरों पर अच्छी तरह नारियल का तेल लगाएं। बालों पर भी यह तेल लगाना फायदेमंद रहेगा। इससे आप बिना डर के रंगों का आनंद ले सकते हैं।
रंग नहीं चढ़ेगा
Coconut oil त्वचा पर एक सुरक्षात्मक परत बनाता है, जो पक्के या रासायनिक रंगों को त्वचा की गहराई तक जाने से रोकता है। यही परत रंग को आसानी से हटाने में भी मदद करती है।
नारियल तेल से मिलने वाले अन्य फायदे
Coconut oil होली से पहले नारियल तेल लगाने से आपकी त्वचा और बाल दोनों डैमेज होने से बच जाते हैं। यह रूखी और बेजान त्वचा को मुलायम बनाता है और बालों को सिल्की और चमकदार बनाता है। यदि आप बालों पर तेल लगाएं, तो हेयर वॉश से 1–2 घंटे पहले इसे लगाना सबसे अच्छा रहता है।
Also Read This: Raipur: खरोरा में युवक की अर्धनग्न लाश मिलने से इलाके में सनसनी

