Spread the love

By: yoganand shrivastva

ग्वालियरः जिले में एक टायलेट पर एक पोस्टर चस्पा किया गया है, जिसमें नगर निगम के अधिकारियों को भ्रष्ट बताया गया है और उनकी सारी भ्रष्ट कार्यप्रणाली को उजागर किया गया है। जिसके चलते नगर निगम में हड़कंप मच गया है। अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर यह पोस्टर किसने और क्यो चस्पा किया है। वहीं जिन अधिकारियों को भ्रष्ट बताया गया है वह अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे है।

निगम में अधिकारियों का भ्रष्टाचार से है पुराना नाता
बता दें कि ग्वालियर नगर निगम में अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे है लेकिन इस बार किसी व्यक्ति ने इन अधिकारियों की कुंडली सार्वजनिक रूप से पेश की है जो कि भ्रष्टाचार के दलदल में पूर्ण रूप से संलिप्त है।

आखिर कब थमेगा नगर निगम में भ्रष्टाचार

टॉयलेट पर चिपके इस पोस्टर में आरोप लगाया गया है कि पवन सिंघल परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की तरह अवैध वसूली कर रहे हैं। इस कथित भ्रष्टाचार में उनके भाई शशि भूषण सिंघल और दोनों बेटे अंशुल और अंकित सिंघल भी शामिल बताए गए हैं। आरोप है कि आयुक्त कार्यालय में पदस्थ अंकुर गुप्ता और चार टीसी. दीपक सोनीए आकांशु मल्होत्राए मनीष शिवहरे और संजय गोयल भी इस अवैध कार्य में लिप्त होकर उनका सहयोग कर रहे हैं। बता दें कि कुछ समय पहले ग्वालियर निवासी आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के खिलाफ लोकायुक्त ने कार्रवाई की थी। इस दौरान उसकी करोड़ों रुपयों की संपत्ति की बात सामने आई थी। पोस्टर के जरिए नगर निगम अफसर की तुलना भी सौरभ शर्मा से की गई है।

पब्लिक टायलेट में चिपका पोस्टर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsapp