By: Ishu Kumar
Chaibasa : झारखंड के चाईबासा का एक युवक लगभग 14 साल बाद केरल के कन्नूर जिले में मिला है। अब वह लगभग 18 वर्ष का हो चुका है और अपने परिवार से दोबारा मिलने की उम्मीद लगाए हुए है। यह मामला सामने आते ही परिजनों की तलाश तेज कर दी गई है।


धुंधली यादों के सहारे पहचान की कोशिश
Chaibasa युवक का नाम गोमा उर्फ राजा बताया जा रहा है। उसके बचपन की यादें काफी धुंधली हैं, लेकिन वह अपने घर और आसपास के कुछ स्थलों को याद कर पा रहा है। राजा ने बताया कि उसका घर एक छोटे पहाड़ पर स्थित था और पहाड़ के नीचे एक स्कूल था, हालांकि स्कूल का नाम उसे याद नहीं है। वह यह भी बता सका कि चाईबासा रेलवे स्टेशन से बस या ऑटो लेकर कुछ दूरी तय करने के बाद, साइकिल मरम्मत की दुकान के पास उतरकर थोड़ी दूर पैदल चलने पर उसका घर आता था।
परिवार के सदस्यों के नाम बताए
Chaibasa युवक को अपने परिवार के कुछ सदस्य याद हैं। उसने पिता का नाम बोलराम, मां का नाम मणि और भाई का नाम फंटूस बताया। इसके अलावा उसकी दो छोटी बहनों के नाम टरकी और तिर्की हैं। इन जानकारियों के आधार पर परिजनों की खोज की जा रही है और जल्द ही परिवार से मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूशन में रह रहा था
सूत्रों के अनुसार, राजा को वर्ष 2016 में केरल के त्रिशूर स्थित एक चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूशन (CCI) में रखा गया था। इससे पहले वह एक गैर-सरकारी संस्था (NGO) के देखरेख में था। अनुमान है कि वह 2013-14 के आसपास चाईबासा से लापता हुआ था।
परिजनों की तलाश शुरू
Chaibasa “Missing and Found Children Network” की टीम ने युवक के परिवार की तलाश शुरू कर दी है। संस्था ने झारखंड के नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को युवक या उसके परिवार के बारे में जानकारी हो, तो तुरंत संपर्क करें।
संपर्क विवरण:
मोबाइल: 9446646304
संपर्क व्यक्ति: ओकेएम अशरफ
संस्था ने आम लोगों से आग्रह किया है कि इस खबर को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि बिछड़ा बेटा अपने परिवार से मिल सके।
Also Read This: Maha Shivaratri 2026: सुबह से रात तक, जानें पूजा का पूरा शेड्यूल

