BJP Loktantra Bachao:भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ‘ मुहिम के तहत विरोध प्रदर्शन और पदयात्राओं का सिलसिला तेजी से चल रहा है। विपक्षी दलों द्वारा लगातार किए जा रहे हंगामे और विरोध के जवाब में पार्टी के शीर्ष नेता सड़क पर उतरकर जनता के बीच पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में आज देश के कई प्रमुख शहरों में बड़े राजनीतिक दिग्गजों की अगुवाई में पदयात्राएं निकाली जा रही हैं।
करनाल से गाजियाबाद तक बड़े नेताओं का मोर्चा
BJP Loktantra Bachao:विपक्षी दलों के हंगामे और विरोध-प्रदर्शन के बीच बीजेपी ने आक्रामक तेवर अपना लिए हैं। आज इस राष्ट्रव्यापी मुहिम के तहत कई दिग्गज नेता विभिन्न राज्यों में मोर्चा संभाले हुए हैं:
- अमित शाह (करनाल): केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हरियाणा के करनाल पहुंच चुके हैं, जहां वे सुबह 10 बजे से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ’ पदयात्रा की अगुवाई कर रहे हैं। इसके अलावा, वह अंबाला छावनी में शहीद स्मारक का उद्घाटन करने के साथ गांधी मैदान में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
- योगी आदित्यनाथ (गाजियाबाद): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद में इस पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं और विपक्षी नीतियों पर कड़ा प्रहार कर रहे हैं।
- नागपुर में दिग्गजों का जमावड़ा: संघ के गढ़ नागपुर में भी आज इस मुहिम के तहत पदयात्रा निकाली जा रही है, जिसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मुख्य रूप से शामिल हो रहे हैं।
जयपुर में अश्विनी वैष्णव ने की पदयात्रा की शुरुआत
BJP Loktantra Bachao:जयपुर में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव इस अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। पदयात्रा की शुरुआत करने से पहले उन्होंने प्रसिद्ध गोविंद देव जी मंदिर में जाकर दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला।
अश्विनी वैष्णव ने कहा, “बीजेपी और एनडीए गठबंधन ने हमेशा से देश के संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों में अटूट विश्वास रखा है। इसके विपरीत, कांग्रेस पार्टी लगातार संविधान की गरिमा को पहुंचाने और देश में अराजकता का माहौल पैदा करने में जुटी है। जो लोग हाथ में संविधान की प्रति लेकर घूमते हैं, असल में उन्हें इसके सिद्धांतों से कोई मतलब नहीं है। हमारा उद्देश्य उन ताकतों को बेनकाब करना है जो लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती हैं।”
गोरखपुर से शुरू हुआ था सिलसिला
BJP Loktantra Bachao:बता दें कि इससे ठीक एक दिन पहले बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर पहुंचकर इस पदयात्रा में हिस्सा लिया था। पदयात्रा से पहले हुई जनसभा में दोनों नेताओं ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर तीखे राजनीतिक हमले किए थे। फिलहाल, इस अभियान के जरिए बीजेपी विपक्ष के विरोध का कड़ा राजनीतिक जवाब देने की रणनीति पर पूरी तरह से काम कर रही है।
read this:-Sriganganagar Railway Track: ट्रायल ब्लास्ट, आईएसआई कनेक्शन और स्लीपर सेल के एंगल पर जांच तेज

