Biajpur: जंगलों में आमने-सामने की भिड़ंत
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के पहाड़ी और घने जंगलों में शनिवार तड़के सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई।
नक्सल विरोधी अभियान के तहत निकली संयुक्त टीम पर नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में जवानों ने मोर्चा संभालते हुए कार्रवाई की।
इस मुठभेड़ में कुल चार नक्सली मारे गए।
Biajpur: ऑपरेशन में कई बलों की संयुक्त भागीदारी
इस अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF), जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और सीआरपीएफ की कोबरा यूनिट (CoBRA) के जवान भी शामिल थे।
खुफिया जानकारी के आधार पर यह सर्च ऑपरेशन चलाया गया था, जिसमें नक्सलियों की मौजूदगी की पुष्टि पहले ही हो चुकी थी।
उत्तर-पश्चिमी बीजापुर के जंगलों में यह मुठभेड़ सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई।
यह भी पढ़ें: भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाला: छत्तीसगढ़ में ED की 9 ठिकानों पर बड़ी छापेमारी
Biajpur: कुख्यात नक्सली नेताओं का अंत
मारे गए 4 नक्सलियों में कुख्यात डीवीसीएम दिलीप बेड़जा और टॉप कमांडर पापा राव शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक दिलीप बेड़जा माओवादियों की राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र समिति का सक्रिय सदस्य था और कई बड़े नक्सली हमलों में उसकी अहम भूमिका रही थी।
वहीं, कमांडर पापा राव की मौत को नक्सल नेटवर्क के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
हथियार बरामद, तलाशी अभियान जारी
मुठभेड़ के बाद मौके से एक महिला नक्सली समेत चार शव बरामद किए गए।
इसके साथ ही एके-47 और 303 राइफल जैसे आधुनिक हथियार भी जब्त किए गए हैं।
सुरक्षाबलों ने इलाके में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
किसी अन्य नक्सली की मौजूदगी का पता लगाया जा सके।
इस सफलता पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षाबलों को बधाई देते हुए इसे नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक कदम बताया है।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: बीजापुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, नक्सलियों का 10 किलो का शक्तिशाली IED निष्क्रिय

