SupaulSupaul
Spread the love

रिपोर्टर: अजीत कुमार ठाकुर

Supaul : बिहार के सुपौल जिले स्थित नगर परिषद त्रिवेणीगंज क्षेत्र में आरटीआई कार्यकर्ता और जन सुराज से जुड़े नेता गजेन्द्र कुमार यादव पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल गजेन्द्र कुमार यादव का फिलहाल एनएमसीएच (NMCH) में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घर से उठाकर फरसा, लाठी और गोली से हमला

Supaul मिली जानकारी के मुताबिक, देर रात करीब एक बजे लगभग 15 हमलावरों का समूह कथित तौर पर उनके घर में घुसा और उन्हें जबरन उठा ले गया। आरोप है कि हमलावरों ने हत्या के इरादे से उन पर फरसा, लाठी-डंडों और गोली से वार किया। गंभीर चोटें लगने के बाद हमलावर उन्हें मरा हुआ मानकर मौके से भाग निकले।

भ्रष्टाचार और चेयरमैन की नागरिकता पर सवाल उठाने से जुड़ा विवाद

Supaul सूत्रों का कहना है कि त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र की सड़क योजनाओं में कथित 23 प्रतिशत कमीशनखोरी तथा निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाने के चलते उन्हें धमकियां और विरोध झेलना पड़ रहा था। इसके अलावा नगर परिषद चेयरमैन की नागरिकता से जुड़े मुद्दे को उठाने को लेकर भी विवाद चर्चा में रहा है। आशंका जताई जा रही है कि इसी सक्रियता के कारण उन पर यह हमला किया गया हो सकता है।

निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग तेज

Supaul भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाने वाले व्यक्ति पर इस तरह के हमले ने स्थानीय स्तर पर कानून-व्यवस्था और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर चिंता बढ़ा दी है। मामले को लेकर प्रशासन से त्वरित व निष्पक्ष जांच करने, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और घायल कार्यकर्ता व उनके परिजनों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग उठ रही है।

ये भी पढ़े: पैकेज्ड फूड पर लाल चेतावनी लेबल के लिए FSSAI को 4 महीने का समय, सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त निर्देश