Anant Singh Daughter Shivangi Wedding: बिहार के मोकामा क्षेत्र के विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का विवाह समारोह संपन्न हो गया है। अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां में आयोजित इस भव्य शादी में भारी भीड़ और ताकत का प्रदर्शन देखने को मिला। समारोह के तहत आयोजित घुड़दौड़ प्रतियोगिता का अंतिम चरण गुरुवार को होना तय है, जिसके विजेता को पुरस्कार में थार एसयूवी (SUV) दी जाएगी।
जयमाल और शाही आयोजन की झलकियां
Anant Singh Daughter Shivangi Wedding: बुधवार को शिवांगी और ऋषिकेश की जयमाल की रस्म पूरी हुई, जिसके साथ दोनों विवाह बंधन में बंध गए। अनंत सिंह के गांव नदवां में हुए इस आयोजन में दूल्हे ऋषिकेश 151 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे और स्वयं डिफेंडर गाड़ी में सवार थे। कार्यक्रम में कई मेहमान हेलीकॉप्टर से भी आए, जबकि भोजपुरी गायक व अभिनेता पवन सिंह ने भी प्रस्तुति दी। इस भव्य समारोह को देखने के लिए बिहार समेत अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। उल्लेखनीय है कि ऋषिकेश पटना के नजदीक बिहटा के निवासी हैं।
10 किलोमीटर लंबा जाम और भोजन स्थल पर अफरातफरी
Anant Singh Daughter Shivangi Wedding: नदवां गांव में उमड़ी अत्यधिक भीड़ के कारण करीब 10 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया और मोबाइल नेटवर्क पर भी असर पड़ा। दोपहर से ही भोजन स्थल पर लंबी कतारें देखी गईं। कई लोग पंडाल के पिछले हिस्से से खाने के स्थान पर पहुंचने की कोशिश करते नजर आए और भोजन की प्लेटों को लेकर खींचतान व अफरातफरी के दृश्य भी सामने आए।
हाईटेंशन टावर पर चढ़ने से रुकी रेस, आज फाइनल मुकाबला
Anant Singh Daughter Shivangi Wedding:शादी के साथ-साथ घुड़दौड़ प्रतियोगिता भी खासी सुर्खियों में रही। बुधवार को शुरू हुई दौड़ देखने के लिए जुटी भीड़ में से कई लोग 33 हजार वोल्ट के हाईटेंशन टावर पर चढ़ गए, जिसके चलते सुरक्षा के मद्देनजर मुकाबले को बीच में रोकना पड़ा। इसके बाद भीड़ के अनंत सिंह के आवास की ओर बढ़ने से भगदड़ जैसे हालात बने, जिन्हें संभालने में आयोजकों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। अब गुरुवार को फाइनल रेस आयोजित होगी, जिसमें प्रथम आने वाले प्रतिभागी को इनाम स्वरूप थार गाड़ी प्रदान की जाएगी।

