Lakhisarai Scorpio Truck AccidentLakhisarai Scorpio Truck Accident
Spread the love

Lakhisarai Scorpio Truck Accident: बिहार के लखीसराय जिले में मंगलवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज गति से आ रही एक स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच हुई जोरदार टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सुबह-सुबह हुई इस दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।

गुनसागर गांव के पास हुई भीषण टक्कर

Lakhisarai Scorpio Truck Accident:यह हादसा लखीसराय के तेतरहाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुनसागर गांव के समीप लखीसराय-जमुई मुख्य मार्ग पर हुआ। जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो जमुई की तरफ से आ रही थी, तभी गुनसागर के पास सामने से आ रहे एक ट्रक से उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू कराया गया।

मृतकों में दो महिलाएं, एक बच्चा और दो पुरुष शामिल

Lakhisarai Scorpio Truck Accident:पुलिस ने हादसे के शिकार सभी लोगों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में दो महिलाएं, एक बच्चा और चालक सहित दो पुरुष शामिल हैं। वहीं, 3 घायलों का सदर अस्पताल में उपचार जारी है, जिनमें से एक की स्थिति नाजुक बनी हुई है और डॉक्टर लगातार उसकी निगरानी कर रहे हैं। सूचना पाकर तेतरहाट थानाध्यक्ष इलू उपाध्याय भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

मोतिहारी के रहने वाले थे एक ही परिवार के लोग

Lakhisarai Scorpio Truck Accident:बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में सवार लोग एक ही परिवार के सदस्य थे और मूल रूप से मोतिहारी जिले के निवासी थे। मंगलवार सुबह परिवार के लोग जमुई मार्ग से होते हुए आगे बढ़ रहे थे, तभी गुनसागर के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया। भिड़ंत के बाद स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग वाहन के भीतर ही फंस गए थे। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है और मृतकों के परिजनों के पहुंचने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

read this:-BJP MLA Sushil Singh Convoy Accident: अनंत सिंह से मिलकर लौट रहे भाजपा विधायक सुशील सिंह के काफिले को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 4 घायल