Spread the love

लेखक: आचार्य इंदु प्रकाश, संपादित: रवि‍न्‍द्र सिंह

Horosope : कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली का पावन पर्व आज 24 नवंबर 2026, मंगलवार को मनाया जा रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में प्रवेश करेगा। इसके साथ ही परिघ योग और कृत्तिका नक्षत्र का संयोग भी बन रहा है। ग्रह-नक्षत्रों की यह स्थिति कई राशियों के लिए शुभ परिणाम लेकर आ सकती है। मेष, वृषभ, कर्क और कन्या राशि के जातकों को आर्थिक लाभ और करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। वहीं मिथुन राशि वालों के लिए भी तरक्की के नए रास्ते खुलने के संकेत हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहने वाला है।

🐏 मेष राशि (Aries)

Horosope मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नई उम्मीदों और सकारात्मक बदलावों से भरा रह सकता है। आप अपनी योजनाओं को नए तरीके से आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे। नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रहे लोगों को सफलता मिलने की संभावना है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। बच्चों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी की छोटी-मोटी गलतियों को नजरअंदाज करने से रिश्तों में मधुरता आएगी।

शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 2

🐂 वृष राशि (Taurus)

Horosope वृष राशि के जातकों के लिए दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़े तो घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर निकलें। जीवनसाथी को करियर में आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है। कोरियर कारोबार से जुड़े लोगों को सामान्य दिनों की तुलना में अधिक मुनाफा होने के योग हैं। आपके काम करने के तरीके से सहकर्मी और जूनियर प्रभावित होंगे। खानपान में तली-भुनी चीजों से परहेज करना बेहतर रहेगा।

शुभ रंग: ग्रे | शुभ अंक: 7

👬 मिथुन राशि (Gemini)

Horosope मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह और नई संभावनाएं लेकर आएगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग बाधा डालने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपका सकारात्मक रवैया आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। लाइब्रेरियन के वेतन में बढ़ोतरी के संकेत हैं। जो महिलाएं अपना कारोबार शुरू करना चाहती हैं, उन्हें परिवार का पूरा सहयोग मिल सकता है। अपनी और जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2

🦀 कर्क राशि (Cancer)

Horosope कर्क राशि के जातकों के लिए आज खुशियों और लाभ के अवसर बनेंगे। कारोबार में आर्थिक फायदा हो सकता है। नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं तो पहले उससे जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां जुटा लें। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। विज्ञान विषय में रुचि रखने वाले छात्रों को किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। वाहन चलाना सीखने की इच्छा रखने वाले लोग अभ्यास कर सकते हैं। विरोधियों से सतर्क रहना जरूरी होगा।

शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 4

🦁 सिंह राशि (Leo)

Horosope सिंह राशि वालों का दिन प्रसन्नता के साथ बीतेगा। विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। बिल्डिंग और निर्माण कार्य से जुड़े कारोबारियों को नए कॉन्ट्रैक्ट के जरिए अच्छा मुनाफा मिल सकता है। शाम को किसी समारोह या जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने की योजना बन सकती है। घर को सजाने-संवारने में भी समय बिताएंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना है, जिसके साथ निजी बातें साझा कर सकते हैं।

शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 5

👧 कन्या राशि (Virgo)

Horosope कन्या राशि के लिए आज का दिन अनुकूल परिणाम देने वाला हो सकता है। कार्यस्थल पर किसी सहयोगी की मदद से आपके जरूरी काम पूरे होंगे। करियर में अचानक कोई बदलाव आर्थिक लाभ का रास्ता खोल सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और माता की सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। परिवार में किसी करीबी रिश्तेदार की ओर से विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। अपनी कार्यक्षमता और कौशल को बेहतर बनाने पर ध्यान दें।

शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 3

⚖️ तुला राशि (Libra)

Horosope तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति आज मजबूत रह सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलने से आपके काम आसानी से पूरे होंगे। संतान की उपलब्धियां आपको गर्व और खुशी का अनुभव कराएंगी। सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे और आप अपनी बातचीत के अंदाज से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। दिनभर की व्यस्तता के बीच पूजा-पाठ और ध्यान के लिए भी थोड़ा समय निकालें। इससे मन को शांति मिलेगी।

शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 7

🦂 वृश्चिक राशि (Scorpio)

Horosope वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन में आज कुछ सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। विद्यार्थियों के लिए कॉलेज में नए लोगों से जुड़ने और दोस्त बनाने का अवसर मिलेगा। किसी मित्र के घर डिनर का कार्यक्रम बन सकता है। खरीदारी के लिए बाजार जाने का भी मौका मिलेगा। कामकाज में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और धार्मिक गतिविधियों में रुचि रहेगी।

शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 1

🏹 धनु राशि (Sagittarius)

Horosope धनु राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहने के संकेत हैं। काम के सिलसिले में भागदौड़ अधिक हो सकती है, लेकिन नई तकनीकों की मदद से आप अपने काम को आसान बना लेंगे। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को किसी ग्राहक से अच्छा लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बनेगा। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को काम की अधिकता का सामना करना पड़ सकता है। बच्चों की किसी नई गतिविधि में रुचि बढ़ेगी।

शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 5

🐐 मकर राशि (Capricorn)

Horosope मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह और आर्थिक उन्नति लेकर आ सकता है। कारोबार में बड़ा मुनाफा होने की संभावना है। मूर्ति निर्माण और बिक्री से जुड़े लोगों को कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिल सकता है। लेखन के क्षेत्र में काम करने वाले लोग नई रचना शुरू कर सकते हैं। विवाहित जातक परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जा सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए भी दिन अनुकूल रहने वाला है।

शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 6

🌊 कुंभ राशि (Aquarius)

Horosope कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। परिवार के साथ मंदिर जाने का अवसर मिलेगा। दोस्तों के साथ घूमने और खरीदारी करने की योजना बन सकती है। इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को शिक्षकों का मार्गदर्शन मिलेगा। आय के नए स्रोत बनने से आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। प्रेम संबंधों में भी साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 6

🐟 मीन राशि (Pisces)

Horosope मीन राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ और सफलता के संकेत दे रहा है। आपके काम समय पर पूरे होंगे और आप भविष्य के लिए नए लक्ष्य निर्धारित कर सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों में राहत मिलने की उम्मीद है। जीवनसाथी के साथ बाहर भोजन करने का कार्यक्रम बन सकता है। राजनीति में सक्रिय लोगों को मान-सम्मान और नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। आत्मनिर्भर होकर लिए गए फैसले फायदेमंद रहेंगे।

शुभ रंग: मैजेंटा | शुभ अंक: 9

ये भी पढे: बोन मैरो क्या है और शरीर में क्यों है जरूरी? जानिए इसके काम और स्वस्थ रखने के तरीके