रिपोर्टर: प्रताप सिंह बघेल
Morena : शादी का भरोसा देकर 19 वर्षीय युवती को एक साल तक साथ रखने और शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर स्टेशन रोड थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी युवक, उसकी मां तथा एक अधिवक्ता के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध किया है।
लिव-इन में रखने का झांसा और शोषण के आरोप
Morena पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, उत्तमपुरा क्षेत्र की रहने वाली 19 वर्षीय युवती (काल्पनिक नाम राखी) की करीब एक वर्ष पहले पड़ोसी धर्मवीर रामपुरे से पहचान हुई थी। आरोप है कि नवंबर माह में युवक ने उसे अपने घर बुलाया और शादी का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी की मां बबीता रामपुरे और एडवोकेट भीमसेन पहाड़िया ने भी उसे यह आश्वासन दिया कि वह धर्मवीर के साथ पत्नी की तरह रहे और एक साल बाद दोनों का विवाह करा दिया जाएगा। इसी भरोसे पर वह लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी, जिस दौरान उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए गए।
एक साल बाद घर से निकालने और धमकी देने का आरोप
Morena शिकायत में बताया गया है कि एक साल पूरा होने के बाद जब युवती ने शादी को लेकर दबाव बनाया, तो आरोपी की मां बबीता रामपुरे ने कथित तौर पर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता का आरोप यह भी है कि विवाह की बात दोहराने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
स्टेशन रोड थाने में प्रकरण दर्ज, जांच जारी
Morena घटना से आहत युवती ने स्टेशन रोड थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए धर्मवीर रामपुरे, बबीता रामपुरे और एडवोकेट भीमसेन पहाड़िया के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
ये भी पढ़े: भारत-नेपाल सीमा पर चोरी की मोटरसाइकिल के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार, HHD मशीन से हुआ खुलासा

