Bahraich leopard attackBahraich leopard attack
Spread the love

Bahraich leopard attack:उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सुजौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगल से सटे एक गांव में एक खूंखार तेंदुए ने घर में घुसकर सो रही 6 साल की बच्ची पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, लेकिन मां की अदम्य साहस और बहादुरी के कारण बच्ची की जान बाल-बाल बच गई।

आधी रात को घर में घुसा तेंदुआ

Bahraich leopard attack:यह खौफनाक घटना बीती रात करीब 3 बजे की है। सुजौली इलाके के ईदगाह पुरवा गांव में छह साल की दिव्या अपने घर के अंदर खटिया पर चैन से सो रही थी। इसी दौरान जंगल की तरफ से भटक कर आया एक तेंदुआ घर की दीवार फांदकर अंदर घुस आया।

तेंदुए ने सोते हुए मासूम को अपने जबड़े में दबोच लिया और उसे घसीटते हुए बाहर की तरफ ले जाने लगा।

मौत के जबड़े से बेटी को खींच लाई जांबाज मां

Bahraich leopard attack:बच्ची के आहट और हलचल से उसकी मां की नींद अचानक खुल गई। मां ने जब अंधेरे में देखा कि एक आदमखोर तेंदुआ उनकी बेटी को खींचकर ले जा रहा है, तो उनके होश उड़ गए।

लेकिन एक मां ने बिना घबराए और बिना एक पल गंवाए असीम साहस का परिचय दिया। उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना तेंदुए की पकड़ से बेटी को जोर से अपनी तरफ खींच लिया और शोर मचाना शुरू कर दिया। मां की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण भी लाठी-डंडों के साथ दौड़ पड़े। ग्रामीणों का शोरगुल सुनकर तेंदुआ बच्ची को छोड़कर वापस जंगल की तरफ भाग गया।

अस्पताल में जारी है इलाज

Bahraich leopard attack:इस भयानक हमले में मासूम दिव्या के सिर, गले, कान और हाथ पर गंभीर जख्म आए हैं। घटना के फौरन बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्ची को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।

ग्रामीणों में भारी आक्रोश और वन विभाग की कार्रवाई

Bahraich leopard attack:घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में भारी गुस्सा और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ रहा है। इससे पहले भी यह तेंदुआ गांव में कई बार मवेशियों को अपना शिकार बना चुका है और पूर्व में भी हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और रात के समय घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है, साथ ही तेंदुए की धरपकड़ के लिए इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है।

read this:-Greater Noida woman sub inspector death: ग्रेटर नोएडा में महिला सब इंस्पेक्टर का बाथरूम में मिला शव, प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है

You missed