DatiaDatia
Spread the love

रिपोर्टर: शिवम तिवारी

Datia : मध्य प्रदेश के दतिया जिले के सेवढ़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रिपौली में पराली जलाने से रोकने पर हल्का पटवारी के साथ मारपीट करने वाले तीन मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को विधिवत हिरासत में लेने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गजेंद्र चौहान, दीपेन्द्र चौहान और अभिराज चौहान के रूप में हुई है।

क्या है पूरा मामला?

Datia यह पूरी घटना बीती 13 अक्टूबर की है, जब हल्का पटवारी अभयदिलीप यादव को ग्राम रिपौली में खेतों में पराली (फसल अवशेष) जलाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर पटवारी तत्काल मौके पर पहुंचे और किसानों को पराली जलाने के दुष्प्रभावों के बारे में समझाते हुए शासन-प्रशासन के नियमों का पालन करने की अपील की।

समझाइश के दौरान आरोपियों ने किया हंगामा और मारपीट

Datia जब पटवारी शासकीय कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए किसानों को पराली न जलाने की हिदायत दे रहे थे, तभी वहां मौजूद आरोपियों ने उनसे विवाद करना शुरू कर दिया। बात इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने पटवारी के साथ अभद्रता और मारपीट की, उनके शासकीय कार्य में गंभीर बाधा पहुंचाई और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।

सेवढ़ा पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

Datia घटना के तुरंत बाद पीड़ित पटवारी द्वारा सेवढ़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी थी। थाना प्रभारी राजीव बिरथरे के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय इनपुट के आधार पर दबिश देकर तीनों नामजद आरोपियों (गजेंद्र चौहान, दीपेन्द्र चौहान और अभिराज चौहान) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है।

ये भी पढ़े: छठ महापर्व पर शेखपुरा के रतोईया घाट पर लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को बांटी गई दवाइयां