Delhi dating app:राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से हनीट्रैप, उगाही और लूटपाट का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक डेटिंग ऐप के जरिए व्यक्ति को प्रेम जाल में फंसाकर मिलने के लिए बुलाया गया और फिर उसे बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट की गई। दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
ओखला अंडरपास के पास दिया गया वारदात को अंजाम
Delhi dating app:प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित को डेटिंग ऐप के माध्यम से एक सुनियोजित साजिश के तहत मिलने के लिए बुलाया गया था। जब शख्स तयशुदा जगह पर पहुँचा, तो महिला के अन्य साथियों ने ओखला अंडरपास के पास उसे घेर लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे जबरन गौतमपुरी स्थित मस्जिद कॉलोनी में एक किराए के मकान में ले जाकर बंधक बना लिया।
तलाक के नाम पर 4 लाख की मांग और क्रेडिट कार्ड से ठगी
Delhi dating app:आरोपियों ने बंधक बनाए गए शख्स पर मामला रफा-दफा करने और तलाक के खर्च के नाम पर 4 लाख रुपये देने का दबाव बनाया। इतना ही नहीं, पीड़ित पर बैंक से लोन लेने और अपने क्रेडिट कार्ड के जरिए नकदी जुटाने का भी दबाव डाला गया। इस मामले में सरिता विहार थाने में 30 अक्टूबर 2026 को प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई थी। पुलिस द्वारा एक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी कर 3.01 लाख रुपये निकाले गए थे। पुलिस फिलहाल गिरोह के अन्य सदस्यों की संलिप्तता की भी गहराई से जांच कर रही है।
read this:-Sitamarhi Chhath Ghat: अर्घ्य देने के दौरान हुई जमकर मारपीट, धक्का-मुक्की में नीचे गिरी व्रती महिला

