Rahul Gandhi PM Modi Bastar Visit:नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर दौरे को लेकर तीखा हमला बोला है। इसके साथ ही, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को एक बार फिर सार्वजनिक बहस की खुली चुनौती दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर दावा किया कि देश के जवानों को प्रधानमंत्री के बयानों और दावों पर भरोसा नहीं है।
पीएम मोदी के बस्तर दौरे और बयानों पर ऐतराज
Rahul Gandhi PM Modi Bastar Visit:राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी नेताओं को ‘नक्सली’ कहकर संबोधित किया था। उन्होंने इस मुद्दे पर कड़ा एतराज जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को यह स्पष्ट करना चाहिए कि असल में देशद्रोही कौन है। राहुल गांधी ने चुनौती देते हुए कहा कि इस विषय पर प्रधानमंत्री को उनके साथ खुली बहस करनी चाहिए, ताकि सच्चाई देश के सामने आ सके।
कांग्रेस नेता ने जवानों के संदर्भ में दावा करते हुए कहा कि सुरक्षा बलों और जवानों को पीएम मोदी के वादों और बयानों की सच्चाई पर विश्वास नहीं है। दिवाली के पावन पर्व पर प्रधानमंत्री के बस्तर दौरे और वहां दिए गए बयानों के बाद राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। विपक्ष लगातार सरकार की नीतियों और बयानों को लेकर हमलावर रुख अपनाए हुए है।

