Bilaspur Shmashan Ghat:छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में अंधविश्वास और गलतफहमी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। श्मशान घाट के पास शराब पी रहे एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने तांत्रिक समझकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
श्मशान घाट पर शराब पीने के दौरान हुआ विवाद
Bilaspur Shmashan Ghat:यह पूरी घटना बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छोटी कोनी श्मशान घाट की है। जानकारी के मुताबिक, शिवकुमार साहू नामक व्यक्ति अपने कुछ साथियों के साथ श्मशान घाट के पास बैठकर शराब का सेवन कर रहा था। कुछ समय पहले ही वहां एक महिला का अंतिम संस्कार संपन्न हुआ था। इसी दौरान ग्रामीणों की नजर शिवकुमार पर पड़ी। उसकी अजीब वेशभूषा को देखकर स्थानीय लोगों को उसके तांत्रिक होने का शक हुआ।
‘जय श्री राम’ के नारे लगाते हुए की मारपीट
Bilaspur Shmashan Ghat:संदेह गहराते ही मामला बिगड़ गया और गुस्साए ग्रामीणों ने तांत्रिक होने के आरोप में शिवकुमार के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि भीड़ ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते हुए उसकी जमकर धुनाई की। इस हमले में शिवकुमार बुरी तरह लहूलुहान हो गया और उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। खून से लथपथ हालत में उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
जड़ी-बूटियों से इलाज करता है पीड़ित
Bilaspur Shmashan Ghat:पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि घायल शिवकुमार साहू पारंपरिक रूप से जड़ी-बूटियों के जरिए लोगों का इलाज करने का काम करता है। हालांकि, घटना के वक्त उसकी वेशभूषा और श्मशान घाट पर मौजूदगी ने ग्रामीणों के मन में तंत्र-मंत्र का संदेह पैदा कर दिया, जिसके चलते यह हिंसक घटना घटी।
पुलिस की कार्रवाई: चार नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज
Bilaspur Shmashan Ghat;इस सनसनीखेज मामले की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। बिलासपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) पंकज कुमार पटेल ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजा यादव, उमेश ठाकुर, रवि यादव और उनके अन्य साथियों के खिलाफ मारपीट और अन्य सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश और पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच कर रही है।
read this:-Parwinder Singh Jhota: परिवार और सरकार के बीच बनी सहमति, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टम

