Sri Ganganagar Railway Track BlastSri Ganganagar Railway Track Blast
Spread the love

Sri Ganganagar Railway Track Blast:राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक बड़ी साजिश का मामला सामने आया है। यहां अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर एक जोरदार धमाका हुआ, जिसने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं। इस घटना के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और आतंकी नेटवर्क की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। जांच एजेंसियां इस मामले की कड़ियां कुख्यात आतंकी शहजाद भट्टी के नेटवर्क से भी जोड़कर देख रही हैं।

सीमावर्ती इलाके में हुआ संदिग्ध धमाका

Sri Ganganagar Railway Track Blast:यह घटना श्रीगंगानगर के अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर गांव 50 जीबी के नजदीक हुई। रात करीब 10 बजे हुए इस तेज धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया। यह स्थान भारत-पाक इंटरनेशनल बॉर्डर से महज 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

धमाके की सूचना मिलते ही आतंकवाद निरोधी दस्ते फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी डॉग स्क्वायड और रेलवे सुरक्षा बल की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह एक कम तीव्रता (लो इंटेंसिटी) का ब्लास्ट था, लेकिन इसने रेलवे ट्रैक को भारी नुकसान पहुंचाया है।

ट्रैक पर हुआ दो फीट गहरा गड्ढा, टाइमर बम के इस्तेमाल की आशंका

Sri Ganganagar Railway Track Blast:सूत्रों के मुताबिक, रेलवे पटरी को उड़ाने के लिए टाइमर बम का इस्तेमाल किए जाने की आशंका है। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज करीब 200 मीटर दूर तक सुनी गई। इस विसफोट के कारण रेलवे ट्रैक के पास दो फीट गहरा गड्ढा हो गया और सीमेंट के दो ब्लॉक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में रह रहे ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी।

सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेनें रद्द, आरडीएक्स बरामदगी से भी हो रही है तुलना

Sri Ganganagar Railway Track Blast:घटना की गंभीरता को देखते हुए अनूपगढ़-सूरतगढ़ रूट की सभी ट्रेनों को सुरक्षा कारणों से तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां इस बात की गहराई से छानबीन कर रही हैं कि इस देशविरोधी कृत्य के पीछे कौन से असामाजिक तत्व या सीमा पार के स्लीपर सेल सक्रिय हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में अनूपगढ़ इलाके में पाकिस्तान से आरडीएक्स मंगवाने का मामला भी सामने आया था। हालांकि, कुछ दिन पहले बरामद हुए 7.5 किलो आरडीएक्स का इस ताजा ब्लास्ट से सीधा संबंध अभी तक स्थापित नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस और एजेंसियां हर संभावित पहलू को ध्यान में रखकर अपनी जांच को आगे बढ़ा रही हैं।

read this:-Muzaffarpur chain snatching : मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 48 घंटे के भीतर चेन स्नेचिंग कांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार