Dewas TI murder caseDewas TI murder case
Spread the love

Dewas TI murder case:मध्य प्रदेश के देवास जिले के खातेगांव में अवैध शराब की तस्करी रोकने गए थाना प्रभारी (TI) दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलकर हत्या के मामले में पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस अवैध शराब तस्करी के नेटवर्क के मुख्य सरगना राहुल जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने अवैध शराब से भरा वाहन और अन्य सह-आरोपियों को भी अपनी हिरासत में ले लिया है।

घटना का विवरण: चेकिंग के दौरान टीआई को कुचला

Dewas TI murder case:यह दर्दनाक घटना रविवार-सोमवार (2 नवंबर 2026) की दरम्यानी रात करीब 1:00 से 1:30 बजे के बीच इंदौर-बैतूल हाईवे पर खातेगांव और संदलपुर के बीच हुई।

खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि टिमरनी (जिला हरदा) से एक आयशर गाड़ी (क्रमांक MP43 H 4786) में अवैध शराब भरकर गुजरात ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर टीआई पुरी अपनी टीम के साथ नाकेबंदी कर वाहन पकड़ने पहुंचे थे। जब उन्होंने वाहन चालक को नीचे उतरकर तलाशी देने को कहा, तो चालक ने जान से नियत से टीआई दिलीप पुरी के ऊपर आयशर ट्रक चढ़ा दिया। इस भयानक हादसे में ट्रक का पिछला पहिया टीआई के ऊपर से गुजर गया। इलाज के दौरान अस्पताल में उनका निधन हो गया। इस हमले में आरक्षक सोहन जाट को भी कुचलने का प्रयास किया गया, जिसमें वह घायल हो गए हैं।

अवैध शराब तस्करी के नेटवर्क का बड़ा खुलासा

Dewas TI murder case:पुलिस जांच में सामने आया है कि यह अवैध शराब टिमरनी (जिला हरदा) से होते हुए गुजरात भेजी जा रही थी। इस अवैध कारोबार का पूरा नेटवर्क कई जिलों में फैला हुआ था:

  • शराब का ठेका और पार्टनरशिप: पुलिस के अनुसार, यह शराब ठेका पाटेन्द्र जायसवाल (निवासी बड़वानी) के नाम पर था। इस धंधे में राहुल जायसवाल, मनीष जायसवाल और मोहिन जायसवाल की 30-30% तथा पाटेन्द्र जायसवाल की 10% की भागीदारी थी।
  • आरोपियों की लोकेशन: मुख्य सरगना राहुल जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मनीष जायसवाल इंदौर में, मोहिन जायसवाल गुजरात में और पाटेन्द्र जायसवाल बड़वानी में सक्रिय बताए गए हैं।

चालक और वाहन उपलब्ध कराने वाला भी गिरफ्तार

Dewas TI murder case:पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य सरगना के अलावा अन्य सहयोगियों को भी दबोच लिया है:

  • वाहन चालक: आयशर चालक का नाम गजेंद्र उर्फ अक्कु रावत है, जो जिला अलीराजपुर का रहने वाला है।
  • वाहन उपलब्ध कराने वाला: चालक को गाड़ी उपलब्ध कराने वाले केरम सिंह (निवासी चांगोड़, जिला अलीराजपुर) को भी पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

दर्ज मामले की जानकारी

Dewas TI murder case:घटना के तुरंत बाद पुलिस की विभिन्न टीमों ने दबिश देकर अवैध शराब से भरे वाहन को भी अपने कब्जे में ले लिया। इस सनसनीखेज मामले में थाना खातेगांव में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 109(1), 121(2), 3(5) एवं आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

read this:-father gives supari for son murder: बेटे की शराब की लत से परेशान पिता ने दी 3 लाख की सुपारी, बोरे में मिला शव; पिता समेत 4 गिरफ्तार