रिपोर्टर: रंजीत सिंह
MP IPS Officers : मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने राज्य की पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए देर रात 12 आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस फेरबदल के तहत नर्मदापुरम, बैतूल, पन्ना, हरदा और आलीराजपुर जिलों की कमान नए पुलिस कप्तानों (SP) को सौंपी गई है। इसके साथ ही पुलिस मुख्यालय (PHQ) भोपाल सहित इंदौर और ग्वालियर में तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है।

5 जिलों में नए पुलिस कप्तानों की हुई तैनाती
MP IPS Officers गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, दीपक कुमार शुक्ला को नर्मदापुरम का नया एसपी बनाया गया है, जबकि वहां के निवर्तमान एसपी साईकृष्ण एस. थोटा को भोपाल पुलिस मुख्यालय में एआईजी पद पर भेजा गया है। बैतूल जिले का प्रभार अमित सक्सेना को सौंपा गया है, वहीं पन्ना जिले में सव्यसाची सराफ को एसपी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अंकित जायसवाल को हरदा तथा समर वर्मा को आलीराजपुर जिले का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है।
पुलिस मुख्यालय और अन्य वाहिनी स्तर पर बदलाव
MP IPS Officers जिले के प्रभारियों के अलावा पुलिस मुख्यालय (PHQ) भोपाल में भी तीन अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है। आलीराजपुर में पदस्थ रघुवंश कुमार सिंह को भोपाल पुलिस मुख्यालय में डीआईजी बनाया गया है। इंदौर में अभिषेक आनंद को 15वीं वाहिनी का सेनानी नियुक्त करते हुए पीटीसी इंदौर के एसपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं ग्वालियर में श्रुतकीर्ति सोमवंशी को 2री वाहिनी का सेनानी बनाकर 14वीं वाहिनी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
प्रशासनिक कसावट के तहत जारी हुए अस्थायी आदेश
MP IPS Officers मध्य प्रदेश गृह विभाग द्वारा जारी यह तबादला सूची तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। सभी अधिकारी आगामी आदेश तक अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। सरकार द्वारा प्रशासनिक कसावट और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है। इससे पूर्व भी राज्य सरकार ने देवास और सागर सहित कई जिलों के कप्तानों और कलेक्टरों के तबादले किए थे।
ये भी पढे: Senior IAS Shikhar Agarwal : 40 विला और कॉटेज खरीदने के विवाद के बाद सरकार ने APO सूची में डाला

