Gwalior Crime Domestic Dispute Sword Attack:मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मोबाइल पर धार्मिक वीडियो देखने को लेकर पति-पत्नी के बीच उपजा मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पति ने घर में रखी तलवार से अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र के कांचमिल इलाके की है। कांचमिल बड़ा गेट के पास रहने वाले करणवीर उर्फ करू तोमर और उसकी पत्नी रेवती उर्फ रितु तोमर के बीच यह खूनी संघर्ष हुआ।
घटना के समय पत्नी अपने मोबाइल फोन पर भगवान श्रीराम के वीडियो देख रही थी। तभी वहां उसका पति करणवीर पहुंच गया और उसने जिद की कि वह भगवान महाकाल का वीडियो देखे। जब पत्नी ने उसकी यह बात मानने से इनकार कर दिया, तो आरोपी पति आग बबूला हो गया। गुस्से में उसने घर के मंदिर से तलवार निकाली और अपनी पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गई।
पड़ोसियों की सूझबूझ से बची जान
Gwalior Crime Domestic Dispute Sword Attack:अचानक हुए इस हमले से घबराई घायल रितु तोमर ने अपनी जान बचाने के लिए भागकर पड़ोसियों के घर में शरण ली। पड़ोसियों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए उसकी जान बचाई और घटना की सूचना हजीरा थाना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसका उपचार जारी है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति करू तोमर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और उसे जल्द ही पकड़कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
दमोह में भी सामने आ चुका है एक अन्य खौफनाक मामला
Gwalior Crime Domestic Dispute Sword Attack:इसी तरह की एक अन्य दर्दनाक घटना मध्य प्रदेश के दमोह जिले के कबीरपुर गांव में सामने आई थी। यहाँ 19 सितंबर की सुबह द्वारका पटेल नामक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के चलते कुल्हाड़ी से हमला कर अपनी पत्नी खेमा पटेल और अपने तीन मासूम बच्चों की हत्या कर दी थी। वारदात के समय पूरा परिवार सो रहा था। हालांकि, ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
read this:- ब्रेन स्ट्रोक क्यों है जानलेवा? जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के उपाय

