Neeraj Kumar Anant Singh Neeraj Kumar Anant Singh
Spread the love

Neeraj Kumar Anant Singh:बिहार की राजनीति में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव परिणामों को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के उम्मीदवार नीरज कुमार ने इस सीट पर अपनी जीत का बड़ा दावा किया है। जीत के इस दावे के साथ ही उन्होंने बाहुबली नेता अनंत सिंह के ठेठ अंदाज में उन पर करारा तंज कसा है। नीरज कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने ‘जनबल और कार्यकर्ता बल’ के आगे ‘धनबल और बाहुबल’ को पूरी तरह झुका दिया है।

अनंत सिंह के घर बन रही थीं मिठाइयां, नीरज कुमार ने कसा तंज

Neeraj Kumar Anant Singh:मतगणना शुरू होने से पहले ही सियासी गलियारों में सुगबुगाहट तेज हो गई थी। अनंत सिंह के आवास पर भारी तादाद में कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा था और जश्न की तैयारियां शुरू हो चुकी थीं। अनंत सिंह ने खुलकर दावा किया था कि जनसुराज समर्थित उम्मीदवार अनुज भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे, इसी विश्वास के साथ उनके घर पर बड़े पैमाने पर मिठाइयां बनवाई जा रही थीं।

जब मीडिया ने नीरज कुमार से विरोधियों द्वारा बनाई जा रही इन मिठाइयों को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने तंज कसते हुए फिल्मी और ठेठ अंदाज में कहा, ‘कहां है रे गुंजन… ले जो मिठाइयां।’ हालांकि, इस सीट पर चुनाव के आधिकारिक परिणामों का औपचारिक ऐलान होना अभी बाकी है।

पार्टी लाइन से बगावत पड़े भारी, अनंत सिंह हुए निष्कासित

Neeraj Kumar Anant Singh:इस चुनाव में बाहुबली अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी यानी जेडीयू के खिलाफ जाकर बगावत कर दी थी। पार्टी नेताओं द्वारा समझाने-बुझाने के बावजूद वे नहीं माने और जनसुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह के पक्ष में खुलकर मैदान में उतर गए। यहां तक कि वे एक बड़े काफिले के साथ अनुज सिंह के नामांकन में भी शामिल हुए थे।

पार्टी के निर्देश और अनुशासन की लगातार अनदेखी करने के चलते वोटिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद जनता दल यूनाइटेड ने सख्त कदम उठाया। जेडीयू ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए अनंत सिंह को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

निष्कासन के बाद अनंत सिंह ने जेडीयू पर बोला था हमला

Neeraj Kumar Anant Singh:पार्टी से बाहर किए जाने के बाद अनंत सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने जेडीयू पर जमकर निशाना साधते हुए कहा था कि उन्हें पार्टी से निकाले जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता। अनंत सिंह ने भविष्यवाणी करते हुए दावा किया था कि आने वाले समय में जेडीयू केवल 10 सीटों तक सिमट कर रह जाएगी। उन्होंने यह भी कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद पार्टी का वजूद खत्म हो चुका है और उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने वालों की असलियत जनता चुनाव में दिखा देगी।

read this:-Gorakhpur MLC Election Counting: सपा उम्मीदवार ने मतगणना का किया बहिष्कार, चुनाव पर्यवेक्षक पर लगाए गंभीर आरोप