Patna Hospital WardPatna Hospital Ward
Spread the love

Patna Hospital Ward:बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कुम्हरार स्थित सन अस्पताल (Sun Hospital) में काम करने वाले 22 वर्षीय वार्ड बॉय राजू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक का शव अस्पताल परिसर के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला, जिसके बाद पूरे इलाके और अस्पताल स्टाफ के बीच हड़कंप मच गया है। मूल रूप से कटिहार जिले का रहने वाला राजू इसी अस्पताल में वार्ड बॉय के रूप में अपनी सेवाएं दे रहा था।

क्या है पूरा मामला और कैसे हुआ खुलासा?

Patna Hospital Ward:घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय स्तर पर अफरा-तफरी मच गई। मंगलवार को जब अस्पताल परिसर में राजू का शव फंदे पर झूलता हुआ देखा गया, तो तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही अगमकुआं थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।

आत्महत्या या कुछ और? मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Patna Hospital Ward:फिलहाल 22 वर्षीय अस्पताल कर्मी की मौत किन कारणों और परिस्थितियों में हुई, यह साफ नहीं हो पाया है। प्रथम दृष्टया इस पूरी घटना को संदिग्ध मानते हुए पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य आपराधिक साजिश जुड़ी हुई है।

अगम कुआं थाना में तैनात सब-इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और वहां काम करने वाले अन्य सहकर्मियों तथा परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

read this:-Bihar MLC Election: अनंत सिंह ने मानी हार, बोले- ‘नीरज कुमार को कभी बधाई नहीं दूंगा’