Bihar MLC Election Counting ResultsBihar MLC Election Counting Results
Spread the love

Bihar MLC Election Counting Results:बिहार विधान परिषद की 8 सीटों (चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों) के लिए हुए चुनावों के नतीजे आज सामने आ रहे हैं। सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी है। इस चुनाव में कुल 150 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत का फैसला होना है। इन नतीजों पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं, क्योंकि यह मुकाबला एनडीए बनाम महागठबंधन के साथ-साथ जन सुराज की एंट्री के कारण बेहद रोचक हो गया है।

पटना स्नातक सीट पर सबसे ज्यादा चर्चा, JDU और अनंत सिंह के बीच तनातनी

Bihar MLC Election Counting Results:इस चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की बनी हुई है। यहां जेडीयू के आधिकारिक उम्मीदवार और एमएलसी नीरज कुमार के खिलाफ मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने बगावत कर दी थी। अनंत सिंह ने जन सुराज समर्थित प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह का खुलकर समर्थन किया और उनके लिए प्रचार किया था, जिसके बाद जेडीयू ने अनुशासित कार्रवाई करते हुए अनंत सिंह को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। हालांकि, नतीजे आने से पहले ही अनंत सिंह के आवास पर जश्न की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और वहां गुलाब जामुन बांटे जा रहे हैं।

काउंटिंग सेंटर पर भड़के अनुज सिंह, सीसीटीवी न होने पर उठाए सवाल

Bihar MLC Election Counting Results:मतगणना की शुरुआत होते ही पटना स्नातक सीट से जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह जब काउंटिंग सेंटर पहुंचे, तो वहां की व्यवस्था देखकर उनका गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मतगणना केंद्र पर साफ-सफाई की कमी का आरोप लगाया। इसके साथ ही, काउंटिंग रूम के अंदर सीसीटीवी कैमरे न लगाए जाने पर भी कड़ी आपत्ति जताई। अनुज सिंह के अलावा पटना शिक्षक सीट के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. संजय कुमार और आरजेडी उम्मीदवार भी सीसीटीवी की अनुपस्थिति को लेकर सवाल उठाते हुए धरنے पर बैठ गए। प्रत्याशियों का कहना है कि सीसीटीवी न होने से पूरी प्रक्रिया पर संदेह पैदा होता है। वहीं, पटना के डीएम ने स्पष्ट किया है कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों और एसओपी (SOP) के तहत ही पूरी पारदर्शिता के साथ मतगणना कराई जा रही है।

150 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला, इन दिग्गजों पर टिकी नजरें

Bihar MLC Election Counting Results:बिहार की जिन 8 सीटों पर काउंटिंग हो रही है, उनमें पटना, तिरहुत, दरभंगा और कोसी की स्नातक सीटें तथा पटना, तिरहुत, दरभंगा और सारण की शिक्षक सीटें शामिल हैं। शिक्षकों के चुनाव परिणाम पहले आने की उम्मीद है, जबकि स्नातक सीटों के नतीजे थोड़ी देर से आ सकते हैं। इस चुनाव में जन सुराज के सभी सीटों पर उतरने और जेडीयू में अंदरूनी कलह के चलते राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है। अब देखना यह होगा कि इन चुनावी परिणामों से बिहार की राजनीति को क्या नई दिशा मिलती है।

read this:- मोहन कैबिनेट की अहम बैठक: 6 साल पुराने गेहूं के निराकरण और नए पदों की मंजूरी समेत 21 प्रस्तावों पर चर्चा