Jalgaon Son Kills MotherJalgaon Son Kills Mother
Spread the love

Jalgaon Son Kills Mother:महाराष्ट्र के जलगांव जिले से एक दिल दहला देने वाला और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के बोदवड़ तहसील के येवती गांव में मामूली बात पर एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही 63 वर्षीय मां को मौत के घाट उतार दिया। मृतका की पहचान अलकाबाई पुरुषोत्तम वाघ के रूप में हुई है, जबकि आरोपी बेटे का नाम गणेश पुरुषोत्तम वाघ है। इस वीभत्स घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

खान न बनाने को लेकर हुआ था विवाद

Jalgaon Son Kills Mother:पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक घटना रविवार, 25 अक्टूबर की सुबह की है। मृतका अलकाबाई अपने बेटे गणेश के साथ येवती गांव में रहती थीं, जबकि उनके पति का निधन करीब 15 वर्ष पहले हो चुका था। घटना के दिन खाना न बनाने को लेकर मां और बेटे के बीच विवाद शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में अंधा हुए बेटे गणेश ने पहले तो अपनी मां के सिर पर अचार वाला कांच का भारी जार दे मारा, जिससे वह नीचे गिर गईं। इसके बाद उसने धारदार हथियार (खुर) से ताबड़तोड़ वार कर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी।

पोते को फोन पर मिली खौफनाक वारदात की जानकारी

Jalgaon Son Kills Mother:शिकायतकर्ता आकाश रवींद्र महाजन (जो मृतका का पोता है) ने पुलिस को बताया कि वह जामनेर तहसील के पाटखेड़ा में अपने जीजा के साथ मजदूरी का काम करता है। रविवार सुबह करीब 5:05 बजे उसके भाई अनिकेत ने फोन करके उसे दादी की हत्या होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही आकाश अपने साले धर्मराज के साथ तुरंत येवती गांव स्थित अपनी दादी के घर पहुंचा।

घर के अंदर खून से लथपथ मिला शव, आरोपी बेटा हाथ में हथियार लिए बैठा था

Jalgaon Son Kills Mother:जब आकाश मौके पर पहुंचा, तो घर के बाहर भारी भीड़ जमा थी। अंदर जाकर देखने पर उसने पाया कि उसकी दादी अलकाबाई का खून से लथपथ शव जमीन पर पड़ा हुआ था और शरीर पर कंबल लिपटा हुआ था। सबसे डरावनी बात यह थी कि आरोपी बेटा गणेश खून से सना हथियार हाथ में लिए वहीं बैठा हुआ था। घटनास्थल पर कांच के अचार के टूटे हुए जार के टुकड़े और खून के धब्बे साफ दिखाई दे रहे थे। जब पोते ने उससे पूछताछ की, तो उसने बेझिझक कबूल किया कि समय पर खाना न मिलने के गुस्से में उसने इस वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल, बोदवड़ पुलिस स्टेशन में आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

read this:-Harsh Vihar Building Collapse: दिल्ली के हर्ष विहार में निर्माणाधीन इमारत ढही: 12 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मलबे से दो शव बरामद