JamtaraJamtara
Spread the love

रिपोर्टर: रतन कुमार

Jamtara : झारखंड के जामताड़ा जिले से एक बेहद दर्दनाक और रहस्यमयी घटना सामने आई है, जहाँ हावड़ा-नई दिल्ली रेलखंड पर विद्यासागर और मदनकट्टा रेलवे स्टेशन के बीच एक प्रेमी जोड़े का शव बरामद हुआ है। कथित तौर पर मंदिर में शादी रचाने के महज कुछ घंटों बाद ही दोनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है और गांव में मातम का माहौल है।

एक ही गांव के रहने वाले थे रॉकी और नाजिया

मृतकों की पहचान करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रिंगोचिंगो गांव निवासी रॉकी कुमार मंडल (पिता रघुनाथ मंडल) और नाजिया खातून (पिता गुलाम अंसारी) के रूप में हुई है। दोनों के बीच लंबे समय से गहरा प्रेम संबंध था। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, शुक्रवार शाम को ही दोनों ने गांव के पास स्थित एक दुर्गा मंदिर में शादी रचाई थी। हालांकि, इस विवाह की आधिकारिक या कानूनी तौर पर पुष्टि नहीं हो सकी है। शादी के अगले ही दिन दोनों के शव ट्रैक पर मिलने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

‘साथ में दफनाना…’: सोशल मीडिया पोस्ट की जमकर चर्चा

घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट की चर्चा आग की तरह फैल गई। बताया जा रहा है कि मौत से ठीक पहले दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक साथ अपनी तस्वीर साझा की थी। पोस्ट में उन्होंने भावुक संदेश लिखते हुए अपील की थी कि उन्हें कभी अलग न किया जाए और जहाँ भी दफनाया जाए, दोनों को एक साथ ही दफनाया जाए। हालांकि, पुलिस इस बात की गहनता से पड़ताल कर रही है कि यह पोस्ट वाकई मृतकों ने ही की थी या नहीं।

ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

शनिवार की सुबह रेलवे पोल संख्या 271/4 और 271/5 के समीप से गुजर रहे ग्रामीणों ने दोनों के शवों को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। करमाटांड़ थाना पुलिस ने मौके पर पहुँचकर दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका जताई जा रही है, लेकिन यह आत्महत्या है या कोई बड़ी साजिश, पुलिस हर पहलू से मामले की तफ्तीश कर रही है।

ये भी पढे: Churu road accident six dead : राजस्थान के चूरू में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रॉला और कार की भिड़ंत में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

You missed