Patna Suspicious Death:बिहार की राजधानी पटना से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका के पिता ने दामाद और उसके परिवार वालों पर दहेज के लिए हत्या करने और साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को गायब करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
शादी और दहेज को लेकर प्रताड़ना का आरोप
Patna Suspicious Death:आलमगंज थाना क्षेत्र के चौलीटाल की रहने वाली मेधा कुमारी की शादी 12 मई 2025 को आईडीएच कॉलोनी निवासी विमल साह के पुत्र राहुल कुमार के साथ हुई थी। मृतका के पिता सुरेश कुमार का कहना है कि उन्होंने अपनी क्षमता के अनुसार शादी में पांच लाख रुपये नकद, जेवर और अन्य कीमती सामान दिए थे।
पिता का आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज के रूप में पांच लाख रुपये और मांगने लगे। पीड़ित पिता के अनुसार, उन्होंने बैंक से लोन लेकर इस मांग को भी पूरा कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा।
गांधी सेतु से छलांग लगाने की थ्योरी और परिजनों का शक
Patna Suspicious Death:घटना के संबंध में गत 16 अक्टूबर को मृतका के मायके वालों को सूचना मिली कि मेधा ने महात्मा गांधी सेतु के पाया संख्या 42 से नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली है। जब मायके पक्ष के लोग सूचना मिलने पर ससुराल पहुंचे, तो उनका आरोप है कि ससुराल वाले दरवाजे पर सामान्य रूप से बैठे हुए थे।
इस संदिग्ध स्थिति और शव के बरामद न होने पर पिता ने आशंका जताई है कि ससुराल वालों ने पहले उनकी बेटी की हत्या कर दी और फिर शव को ठिकाने लगा दिया ताकि सबूत को छुपाया जा सके।
पुलिस कार्रवाई और जांच जारी
Patna Suspicious Death:इस पूरे मामले को लेकर आलमगंज थाना के प्रभारी राहुल ठाकुर ने मीडिया को जानकारी दी कि मृतका के पिता के लिखित बयान के आधार पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। विवाहिता की मौत असल में किन परिस्थितियों में हुई और लगाए गए आरोप कितने सही हैं, इसका खुलासा पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा
read this:- UP Election Commission Special Camp: उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची संशोधन: चुनाव आयोग का आज विशेष कैंप

