NeemuchNeemuch
Spread the love

रिपोर्टर: अरविन्द सिंह

Neemuch : मध्य प्रदेश के नीमच जिले से लगे नयागांव आरटीओ चेकपॉइंट (मप्र-राजस्थान बॉर्डर) पर सोमवार शाम को अराजकता और कानून के उल्लंघन की बेहद शर्मनाक और भयावह तस्वीर सामने आई है। प्रशासनिक कार्रवाई से बौखलाए एक ट्रक चालक ने नियमों को ताक पर रखकर ऐसा तांडव मचाया, जिसने कानून-व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। चालक ने न केवल सरकारी मशीनरी के साथ मारपीट और तोड़फोड़ की, बल्कि हाइवे पर जाम लगाकर और चेकपॉइंट की गुमटी में आग लगाकर आम जनता की जिंदगी को भी खतरे में डाल दिया।

राशि जमा करने के नाम पर भड़का ड्राइवर, पहले भी तोड़ चूका है बेरियर

Neemuch परिवहन विभाग के मुस्तैद दस्ते ने जब सोमवार शाम एक ट्रक (क्रमांक RJ49GA 4785) को रोककर कागजातों की जांच की और POS मशीन के जरिए उसके पुराने लंबित 6 चालानों की बकाया राशि 27,500 जमा करने की बात कही, तो चालक का आपराधिक और दबंग चेहरा सामने आ गया। चालान की वैध कार्रवाई से खिसियाए चालक ने कर्मचारियों पर धावा बोल दिया और जबरन POS मशीन छीनकर उसे चकनाचूर कर दिया। सरेआम कानून को चुनौती देते हुए उसने अपनी गुंडागर्दी का खुला प्रदर्शन किया।

महिला की सह पर फैलाया झूठ, हाइवे पर काटा बवाल

Neemuch अपनी कारगुजारियों को छुपाने के लिए इस उपद्रवी चालक ने घटिया हथकंडे अपनाए। उसने रास्ते से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों को बरगलाया और झूठी अफवाहें फैलाकर नीमच-मऊ राजमार्ग पर जबरन चक्काजाम करवा दिया। इस पूरी आपराधिक साजिश में ट्रक के अंदर बैठी एक महिला ने भी खुलकर साथ दिया और सड़क पर जमकर तमाशा व हंगामा किया, जिससे बॉर्डर पर दहशत और तनाव का माहौल पैदा हो गया।

आगजनी से मची अफरा-तफरी, ठप हुआ यातायात

Neemuch हंगामा यहीं नहीं थमा, बल्कि बात आगजनी तक पहुंच गई। उपद्रवियों ने बैरियर परिसर में बनी परिवहन विभाग की गुमटी को आग के हवाले कर दिया, जिससे वहां भीषण अफरा-तफरी मच गई। इस आपराधिक कृत्य के कारण हाइवे पर वाहनों की मीलों लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। घंटों जाम में फंसे रहे मरीज, एम्बुलेंस और आम मुसाफिर इस अमानवीयता के कारण त्राहि-त्राहि करते रहे। सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाने वाले इस अराजक चालक के खिलाफ अब परिवहन विभाग और स्थानीय प्रशासन कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।

ये भी पढ़े: सुपौल के गांधी मैदान में दो दिवसीय डांडिया महोत्सव का शानदार आयोजन, गीतों की धुन पर झूमे शहरवासी