MorenaMorena
Spread the love

रिपोर्टर: प्रताप सिंह बघेल

Morena : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुरैना दौरे पर जिले के विकास और युवाओं के रोजगार को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं। राज्य सरकार प्रदेश को विकास का नया मॉडल बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। इस दौरे के दौरान शिक्षा, उद्योग, कृषि और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण सौगातें दी गईं, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।

75 करोड़ की लागत से बनेगा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज

Morena मुरैना के निवी गांव में 75 करोड़ रुपए की लागत से एक भव्य आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश के विद्यार्थियों को आयुर्वेद की शिक्षा के लिए अब बाहर नहीं भटकना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर चिकित्सा शिक्षा के विस्तार से इस क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं और उच्च शिक्षा को एक नई दिशा मिलेगी।

हर विधानसभा में इंडस्ट्रियल पार्क और चंबल एक्सप्रेस-वे का विकास

Morena युवाओं को रोजगार के लिए बड़े शहरों की तरफ पलायन न करना पड़े, इसके लिए सरकार ने हर विधानसभा क्षेत्र में इंडस्ट्रियल पार्क विकसित करने की योजना बनाई है। इसके अलावा, क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति देने के लिए इसे चंबल एक्सप्रेस-वे से जोड़कर एक नया इकोनॉमिक कॉरिडोर भी तैयार किया जाएगा, जिससे औद्योगिक गतिविधियों में तेजी आएगी।

किसानों की आय बढ़ाने और पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर

Morena कृषि के साथ-साथ किसानों की आय दोगुनी करने के लिए दुग्ध उत्पादन और पशुपालन को विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इसके साथ ही, मुरैना में घड़ियाल सेंचुरी और अन्य धार्मिक स्थलों को वेलनेस व एडवेंचर टूरिज्म से जोड़कर पर्यटन क्षेत्र का विस्तार किया जाएगा, जिससे स्थानीय व्यापार और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

ये भी पढ़े: लखीसराय बाइपास आरओबी पुल में आई दरार, भारी वाहनों के प्रवेश पर तत्काल रोक और नए रूट जारी