ShekhpuraShekhpura
Spread the love

रिपोर्टर: रंजन कुमार

Shekhpura : बिहार के शेखपुरा जिले में यातायात और जिला पुलिस की सक्रियता का एक बेहतरीन उदाहरण सामने आया है, जहां पुलिस ने गाड़ी चोरी होने की सूचना मिलने के महज एक घंटे के भीतर ही चोरी हुई बाइक को सकुशल बरामद कर लिया। इस त्वरित कार्रवाई के बाद पीड़ित वाहन मालिक ने शेखपुरा पुलिस और यातायात थाने का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया है। पुलिस की इस मुस्तैदी से वाहन चोरों के हौसले पस्त होते नजर आ रहे हैं।

समाहरणालय के पास से हुई थी बाइक की चोरी

Shekhpura प्राप्त जानकारी के अनुसार, शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड अंतर्गत चकचाड़े गांव के रहने वाले संदीप कुमार किसी काम से शेखपुरा समाहरणालय स्थित रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनकी बाइक पर हाथ साफ कर दिया और वाहन लेकर फरार हो गए। जब पीड़ित ने अपनी गाड़ी गायब पाई, तो उन्होंने बिना देर किए तुरंत स्थानीय यातायात थाना पुलिस को इस घटना की पूरी सूचना दी और मदद की गुहार लगाई।

एक घंटे के भीतर चौक-चौराहों पर नाकाबंदी और जब्ती

Shekhpura घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस एक्शन मोड में आ गई। ट्रैफिक थानाध्यक्ष सदाशिव कुमार साहा के निर्देश पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए शेखपुरा-कुसुम्बा सड़क मार्ग सहित प्रमुख चौक-चौराहों पर तत्काल नाकाबंदी कर वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान जब वाहन चोर ने पुलिस चेकिंग दल को नजदीक आते देखा, तो वह हड़बड़ा गया और तेज रफ्तार चोरी की बाइक को सड़क पर ही छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने लावारिस हालत में छोड़ी गई उस बाइक को तुरंत अपने कब्जे में ले लिया।

एसपी के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान का असर

Shekhpura पुलिस ने तकनीकी जांच और दस्तावेजों के आधार पर असली वाहन मालिक संदीप कुमार से संपर्क किया और उन्हें गाड़ी मिलने की खुशखबरी दी। थाना लाए जाने के बाद औपचारिकताएं पूरी कर बाइक मालिक को सौंप दी गई। ट्रैफिक थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशों के तहत जिले में लगातार सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर कार्रवाई करते हुए 63 गाड़ियों से कुल 82 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया है।

ये भी पढ़े: Parvinder Jhotta Murder:पंजाब में समाजसेवी परविंदर झोटा की गोली मारकर हत्या, नशे के खिलाफ उठा रहे थे आवाज; घटना का LIVE VIDEO आया सामने