HoroscopeHoroscope
Spread the love

लेखक: आचार्य इंदु प्रकाश, संपादित: रवि‍न्‍द्र सिंह

Horoscope : शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन यानी 13 अक्टूबर 2026, मंगलवार को मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां चंद्रघंटा की आराधना से साहस, शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। आज आश्विन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि रात 11 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। वहीं, रात 8 बजकर 24 मिनट तक प्रीति योग और देर रात 1 बजकर 43 मिनट तक विशाखा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा।

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, आज का दिन कुछ राशियों के लिए करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में अनुकूल रह सकता है, जबकि कुछ लोगों को फैसले लेते समय सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए मंगलवार का दिन कैसा रहने वाला है।

🐏 मेष राशि (Aries)

Horoscope मेष राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह और सकारात्मकता से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके व्यवहार और रचनात्मक सोच की सराहना होगी। कारोबार में किसी बड़ी कंपनी के साथ साझेदारी करने की योजना बन सकती है। आर्थिक मामलों में उम्मीद से बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है। कला से जुड़े लोगों को सामाजिक प्रतिष्ठा मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी और स्वास्थ्य में भी सुधार महसूस हो सकता है।

उपाय: मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें।

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 6

🐂 वृष राशि (Taurus)

Horoscope वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कई मामलों में अनुकूल रह सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम पाने के लिए नियमित मेहनत जारी रखनी होगी। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों और जूनियर कर्मचारियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। प्रेम संबंधों में सुधार के संकेत हैं। प्रभावशाली लोगों से संपर्क भी आपके काम आ सकते हैं।

उपाय: मां दुर्गा के सामने कपूर जलाएं।

शुभ रंग: गोल्डन
शुभ अंक: 2

👬 मिथुन राशि (Gemini)

Horoscope मिथुन राशि वालों के लिए कारोबार में लाभ के अवसर बन सकते हैं। नवविवाहित जोड़ों के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक रिश्ते में अपनापन बढ़ाएगी। हालांकि, पैसों का लेन-देन करते समय सतर्क रहना जरूरी है। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम समय पर पूरा करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करना पड़ सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत सामान्य रहने की संभावना है।

उपाय: माता का आशीर्वाद लेकर दिन की शुरुआत करें।

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 8

🦀 कर्क राशि (Cancer)

Horoscope कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आ सकता है। किसी अनजान व्यक्ति की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। मन की इच्छा पूरी होने से प्रसन्नता मिलेगी। प्रेम संबंधों में आगे बढ़ने के लिए साथी परिवार से बातचीत कर सकता है। दुकानदारों और व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। खर्चों को व्यवस्थित करने की योजना बनाना भी फायदेमंद रहेगा। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।

उपाय: मां दुर्गा को इलायची अर्पित करें।

शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 1

🦁 सिंह राशि (Leo)

Horoscope सिंह राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन सफलता के नए अवसर ला सकता है। सरकारी कामकाज में अनुभवी लोगों की सलाह से लाभ होगा। किसी पुराने मित्र का फोन या संदेश आपको खुश कर सकता है। परिवार के सदस्य आपकी किसी महत्वपूर्ण योजना का समर्थन करेंगे। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए नए रास्ते खुल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सकारात्मक समाचार मिलने की उम्मीद है। प्रेम जीवन के लिए भी दिन अच्छा रह सकता है।

उपाय: मां दुर्गा को फूल अर्पित करें।

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 1

शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 5

👧 कन्या राशि (Virgo)

Horoscope कन्या राशि के जातकों को आज मिले-जुले परिणाम देखने को मिल सकते हैं। सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। करियर में तरक्की के नए रास्ते सामने आ सकते हैं, लेकिन कार्यालय में अपने काम को लेकर लापरवाही न करें। किसी की शिकायत या गलतफहमी परेशानी पैदा कर सकती है। मन में चल रही उलझन को किसी भरोसेमंद मित्र के साथ साझा करना उपयोगी रहेगा। विवादों से दूर रहना बेहतर होगा। बच्चों की पढ़ाई में रुचि बढ़ सकती है।

उपाय: मां दुर्गा को मिठाई का भोग लगाएं।

शुभ रंग: मैजेंटा
शुभ अंक: 2

⚖️ तुला राशि (Libra)

Horoscope तुला राशि वालों को आज किसी करीबी व्यक्ति से अच्छी खबर मिल सकती है। जो लोग पहले आपकी क्षमताओं को कम आंकते थे, वे भी आपके काम की अहमियत समझ सकते हैं। जीवनसाथी आपके सकारात्मक रवैये से प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बन सकती है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को नया क्लाइंट मिल सकता है, जिससे भविष्य में लाभ के अवसर बनेंगे। नए प्रोजेक्ट में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने की संभावना है।

उपाय: मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें।

शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 7

🦂 वृश्चिक राशि (Scorpio)

Horoscope वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। कारोबार में किसी बड़ी कंपनी के साथ समझौता होने से लाभ की उम्मीद है। वकालत के पेशे से जुड़े लोगों को नया केस मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। दोस्तों की बातों को गलत तरीके से लेने से बचें, इससे रिश्तों में मजबूती बनी रहेगी। किसी पुराने परिचित से मिलने की इच्छा भी हो सकती है। परिवार के साथ धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने से सामंजस्य बढ़ेगा।

उपाय: परिवार के साथ मां दुर्गा की आरती करें।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 4

🏹 धनु राशि (Sagittarius)

Horoscope धनु राशि वालों के लिए दिन सामान्य रह सकता है। आज किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से बचें और अनजान लोगों पर तुरंत भरोसा न करें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी। कठिन विषयों को समझने में सहपाठियों की मदद मिल सकती है। पड़ोसियों का सहयोग मिलने से जरूरी काम पूरे हो सकते हैं और आपसी संबंध बेहतर होंगे। अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए अवसरों का सही इस्तेमाल करें।

उपाय: मां चंद्रघंटा को प्रणाम करें।

शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 1

🐐 मकर राशि (Capricorn)

Horoscope मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने की संभावना है। लंबे समय से चल रही किसी परेशानी का समाधान मिल सकता है। ऑफिस में आपके सुझावों को महत्व मिलेगा और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की प्रशंसा कर सकते हैं। लेखन और रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आपकी बातचीत का दूसरों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। यदि आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो परिवार का सहयोग मिल सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं।

उपाय: मां दुर्गा को शहद का भोग लगाएं।

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 5

🌊 कुंभ राशि (Aquarius)

Horoscope कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन नई योजनाओं पर काम करने के लिहाज से अच्छा हो सकता है। कोई नया कारोबारी प्रस्ताव मिल सकता है, जिस पर सोच-समझकर निर्णय लेना उचित रहेगा। जीवनसाथी के साथ घरेलू जिम्मेदारियां पूरी करने में समय बीतेगा। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए दिन सकारात्मक रह सकता है। परिवार में किसी बड़ी खुशखबरी से खुशी का माहौल बन सकता है। प्रेम संबंधों में धार्मिक स्थल पर जाने की योजना भी बन सकती है।

उपाय: मां दुर्गा को कुमकुम अर्पित करें।

शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 3

🐟 मीन राशि (Pisces)

Horoscope मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रह सकता है। घर के बुजुर्गों की सलाह से आपको नई प्रेरणा मिलेगी। किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं, तो सोच-समझकर कदम उठाएं। स्वास्थ्य में सुधार महसूस हो सकता है। रिश्तेदार की सलाह कारोबार को आगे बढ़ाने में उपयोगी साबित हो सकती है। सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान बढ़ने के संकेत हैं। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। आपकी व्यावसायिक उपलब्धियों से माता-पिता प्रसन्न हो सकते हैं।

उपाय: मां चंद्रघंटा की श्रद्धापूर्वक पूजा करें।

शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 3

ये भी पढ़े: Omkareshwar Narmada River Drowning: ओंकारेश्वर में दर्दनाक हादसा: नर्मदा नदी में डूबने से दो युवकों की मौत”