Saddam Hussain suicide:उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कांग्रेस के पूर्व पार्षद सद्दाम हुसैन ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से ठीक पहले का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे उनकी पत्नी ने ही शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपनी दूसरी शादी और पारिवारिक विवाद का जिक्र करते हुए नजर आ रहे हैं।
‘मेरा दूसरा निकाह करा दिया, आज हर हाल में मरूंगा’
Saddam Hussain suicide:सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस आखिरी वीडियो में 35 वर्षीय सद्दाम हुसैन खुद कैमरे के सामने अपनी दास्तां बयान करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में उनकी पहली पत्नी सफीना भी नजर आ रही हैं।
सद्दाम वीडियो में कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि उनकी पहली पत्नी उनसे नाराज रहती हैं और कुछ लोगों ने दबाव बनाकर उनका दूसरा निकाह करा दिया था, जिससे वह बेहद आहत महसूस कर रहे थे। इसके अलावा, वह अपने गले पर पहले किए गए आत्महत्या के प्रयास के निशान भी दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनकी पत्नी उन्हें समझाती और उनके चेहरे पर पानी डालते हुए भी दिखाई दे रही है।
घर में फंदे से लटका मिला शव
Saddam Hussain suicide:मिया कॉलोनी के रहने वाले सद्दाम हुसैन पूर्व में कांग्रेस पार्टी से पार्षद रह चुके थे, जबकि वर्तमान में उनकी पत्नी कांग्रेस की पार्षद हैं। इस वीडियो के सामने आने के कुछ ही घंटों बाद सद्दाम ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था, जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया गया। सद्दाम की इस तरह अचानक मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया है और पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस जांच में जुटी
Saddam Hussain suicide:इस पूरे मामले को लेकर पुलिस प्रशासन गहनता से छानबीन कर रहा है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर ऐसी क्या परिस्थितियां बनी थीं जिनके कारण सद्दाम का दूसरा निकाह हुआ और उनके पारिवारिक जीवन में किस तरह का विवाद चल रहा था। आत्महत्या के असली कारणों और वीडियो में लगाए गए गंभीर आरोपों की सच्चाई पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेगी।

