लेखक: आचार्य इंदु प्रकाश, संपादित: रविन्द्र सिंह
Horoscope : 8 अक्टूबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। गुरुवार के दिन त्रयोदशी तिथि रात 10:17 बजे तक रहेगी। आज त्रयोदशी श्राद्ध के साथ प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि का पर्व भी मनाया जाएगा। शुक्ल योग रात 12:59 बजे तक रहेगा, जबकि पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रात 9:21 बजे तक रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
🐏 मेष राशि (Aries)
Horoscope आज का दिन आपके लिए कई अच्छे अवसर लेकर आएगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और वेतन वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में विशेषज्ञ की सलाह से राहत मिलेगी। आप अपने लक्ष्यों को लेकर काफी गंभीर रहेंगे। दांपत्य जीवन में आपसी समझ मजबूत होगी। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी रिश्तेदार के घर आने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 9
🐂 वृष राशि (Taurus)
Horoscope वृष राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। शिक्षा और अध्यापन से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है। पढ़ाई पूरी कर चुके लोगों को शिक्षण के क्षेत्र में अवसर मिलने की संभावना है। सिविल सेवा से जुड़े लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में विस्तार के नए रास्ते खुलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप अपनी सेहत को बेहतर रखने के लिए जरूरी प्रयास करेंगे।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 2
👬 मिथुन राशि (Gemini)
Horoscope आज परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। विद्यार्थियों को खेलकूद या किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। कारोबारियों को किसी प्रतिष्ठित कंपनी के साथ जुड़कर काम बढ़ाने का अवसर मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा भी करनी पड़ सकती है। अनुभवी लोगों से मुलाकात भविष्य में आपके लिए लाभकारी साबित होगी। आर्थिक मामलों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार को अचानक कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 9
🦀 कर्क राशि (Cancer)
Horoscope कर्क राशि वालों का दिन प्रसन्नता से भरा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। लेखन और बौद्धिक कार्यों से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। ऑफिस में अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और तरक्की के अवसर मिलेंगे। मेहनत और सकारात्मक सोच से आप मुश्किल परिस्थितियों को संभाल लेंगे। हालांकि पैसों के लेन-देन में सावधानी जरूरी है। जीवनसाथी के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। सेहत के लिए तला-भुना और अधिक तेल वाला भोजन कम करें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 2
🦁 सिंह राशि (Leo)
Horoscope आज सिंह राशि वालों को पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। सरकारी क्षेत्र से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम सफल होने की संभावना है। आमदनी में वृद्धि होगी और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और आप खर्चों को नियंत्रित करके बचत करने में सफल होंगे। विद्यार्थियों के लिए नया कोर्स भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकता है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
👧 कन्या राशि (Virgo)
Horoscope कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साहजनक रहेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे। पदोन्नति के अवसर बन सकते हैं। सोच-समझकर लिए गए फैसले अच्छे परिणाम देंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। सॉफ्टवेयर क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन मेहनत और उपलब्धियों वाला रहेगा। नवविवाहित और प्रेम संबंधों में रहने वाले लोग साथ समय बिताने की योजना बना सकते हैं।
शुभ रंग: गोल्डन
शुभ अंक: 2
⚖️ तुला राशि (Libra)
Horoscope आज तुला राशि वालों के लिए कारोबार में लाभ के योग हैं। खासकर कंस्ट्रक्शन से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है। जीवनसाथी को कोई उपलब्धि मिलने से घर में खुशी का माहौल बनेगा। रिश्तों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। किसी बिजनेस मीटिंग में महत्वपूर्ण सफलता मिल सकती है। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भरने की तैयारी कर सकते हैं। प्रेमी से कोई अच्छा उपहार मिलने की संभावना है।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 3
🦂 वृश्चिक राशि (Scorpio)
Horoscope आज का दिन उत्साह और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कामकाज में नए विचारों को अपनाने से आपको फायदा होगा। आपकी सकारात्मक सोच वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित करेगी और नौकरी में तरक्की का रास्ता खुल सकता है। बॉस आपके काम की सराहना करेंगे। रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में अपेक्षा से अधिक लाभ होने के संकेत हैं। दांपत्य जीवन में छोटी बातों को लेकर विवाद करने से बचें। स्वास्थ्य के प्रति भी लापरवाही न करें।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 7
🏹 धनु राशि (Sagittarius)
Horoscope धनु राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा। कारोबार से जुड़ी योजनाएं सफल हो सकती हैं और धन लाभ के अवसर बढ़ेंगे। मास कम्युनिकेशन के विद्यार्थियों को कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। कला और रचनात्मक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी। दोस्तों के साथ किसी क्राफ्ट प्रदर्शनी में जाने का मौका मिल सकता है। किसी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा और संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 4
🐐 मकर राशि (Capricorn)
Horoscope मकर राशि वालों के लिए आज का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। शिक्षा से जुड़ी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। परीक्षा में अच्छे अंक आने और पसंदीदा कॉलेज में दाखिला मिलने के योग हैं। खानपान पर ध्यान देने से स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। वैवाहिक रिश्ते में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। ऑफिस के जरूरी काम समय पर पूरे करने में सफल होंगे। प्रेम संबंधों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 4
🌊 कुंभ राशि (Aquarius)
Horoscope कुंभ राशि वालों को आज नौकरी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी प्रतिष्ठित कंपनी से ऑफर मिलने के योग हैं, जिससे भविष्य को लेकर सुरक्षा महसूस होगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी और काम करने के तरीके में सकारात्मक बदलाव आएगा। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। परिवार के साथ हंसी-मजाक और आनंद का समय बिताएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रूप से अच्छा रहेगा और आर्थिक स्थिति भी ठीक बनी रहेगी।
शुभ रंग: महरून
शुभ अंक: 3
🐟 मीन राशि (Pisces)
Horoscope मीन राशि वालों के लिए आज सफलता के नए रास्ते खुल सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को अच्छी नौकरी मिलने के संकेत हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े कारोबार में लाभ हो सकता है। मास्टर डिग्री कर रहे विद्यार्थियों को कैंपस प्लेसमेंट के जरिए नौकरी मिलने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और अचानक धन लाभ भी हो सकता है। हालांकि गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी है। प्रेम संबंधों के लिए दिन शानदार रहेगा और साथ घूमने का अवसर मिलेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 5

