Mahoba Child Assault CaseMahoba Child Assault Case
Spread the love

Mahoba Child Assault Case:उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक बेहद शर्मनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ कबरई थाना क्षेत्र के एक गांव में 3 साल की मासूम बच्ची के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है।

खेत में मजदूरी करने गए थे माता-पिता

Mahoba Child Assault Case:अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह के अनुसार, घटना के समय पीड़िता के माता-पिता खेत में मजदूरी करने गए थे। बच्ची पास की ही एक झोपड़ी में लेटी हुई थी। इसी दौरान गांव का रहने वाला 25 वर्षीय चंदन सिंह (पुत्र छोटे सिंह) वहां पहुंचा और मासूम को अकेला पाकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

चीख-पुकार सुन पहुंचे ग्रामीण, आरोपी गिरफ्तार

Mahoba Child Assault Case:मासूम की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए आरोपी युवक को रंगे हाथों मौके पर ही दबोच लिया और इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत हरकत में आई और पीआरवी की मदद से बच्ची को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

पुलिस की सख्त कार्रवाई

Mahoba Child Assault Case:पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण सबूत जुटाए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

read this:- IndiGo Flight Struck by Lightning:पटना-लखनऊ फ्लाइट पर गिरी बिजली, विमान की नोज हुई क्षतिग्रस्त; सभी 110 लोग सुरक्षित