Liquor smuggling in BiharLiquor smuggling in Bihar
Spread the love

Liquor smuggling in Bihar:बिहार में शराबबंदी के कड़े दावों के बीच अवैध तस्करी की पोल खोलने वाली एक और घटना सामने आई है। अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र में शराब की खेप ले जा रहा एक अनियंत्रित ट्रक पलट गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों में शराब लूटने की ऐसी होड़ मची कि महिला, बच्चे और बुजुर्ग भी बोतले समेटकर भागते नजर आए।

सड़क किनारे पलट गया शराब से भरा ट्रक

Liquor smuggling in Bihar:प्राप्त जानकारी के अनुसार, अररिया के रानीगंज थाना अंतर्गत खरहट टोल टैक्स के समीप एक ट्रक अचानक दुर्घटना का शिकार होकर पलट गया। हादसे के बाद से ही ट्रक का चालक और कंडक्टर मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। जैसे ही आसपास के लोगों को यह पता चला कि पलटे हुए वाहन में भारी मात्रा में अवैध शराब लदी है, वहां अफरा-तफरी मच गई।

बोतले लेकर भागे ग्रामीण, वीडियो और तस्वीरें वायरल

Liquor smuggling in Bihar:ट्रक के पलटते ही देखते ही देखते घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई। कुछ ही पलों में लोगों ने ट्रक के अंदर से शराब की बोतलें निकालनी शुरू कर दीं। इस दौरान मौके पर मौजूद महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों तक ने शराब की बोतलें उठाईं और वहां से भाग खड़े हुए। इस अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाली घटना की कई तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें ग्रामीण बेखौफ होकर शराब लूटते दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस जांच और तस्करों की तलाश जारी

Liquor smuggling in Bihar:घटना की भनक लगते ही स्थानीय पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह अवैध शराब कहां से लाई जा रही थी और इसे बिहार के किस हिस्से में सप्लाई किया जाना था। फिलहाल, फरार ड्राइवर और कंडक्टर की तलाश के साथ-साथ पूरे तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

read this:-Punjab drug issue :पंजाब में नशे के मुद्दे पर गरमाई राजनीति: बीजेपी ने शुरू की समीक्षा बैठक, रवनीत सिंह बिट्टू ने भगवंत मान सरकार को घेरा