Rahul Gandhi Balaghat Visit:मध्य प्रदेश सरकार का राहुल गांधी पर तीखा हमला: बालाघाट दौरे को बताया ‘पॉलिटिकल टूरिज्ममध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हालिया बालाघाट दौरे को लेकर तीखा हमला बोला है। बीजेपी नेताओं ने राहुल गांधी के दौरे को महज एक औपचारिकता और ‘पॉलिटिकल टूरिज्म’ करार दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए राज्य में आए थे, जबकि जमीनी हकीकत से उनका कोई सरोकार नहीं है
राहुल गांधी पर गंभीर और गैर-जिम्मेदार होने के आरोप
Rahul Gandhi Balaghat Visit:मध्य प्रदेश सरकार का राहुल गांधी पर तीखा हमला: बालाघाट दौरे को बताया ‘पॉलिटिकल टूरिज्म’
उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक् ने कहा कि राहुल गांधी अपने स्वभाव के अनुरूप इस दौरे पर भी बिल्कुल गंभीर नजर नहीं आए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता यह भूल गए हैं कि यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान इसी बालाघाट क्षेत्र में नक्सलवाद अपने चरम पर था। शुक्ल ने वर्ष 1999 की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि तत्कालीन दिग्विजय सिंह सरकार में गृह मंत्री रहे लेखीराम कावरे के घर में घुसकर नक्सलियों ने उनकी हत्या कर दी थी।
राजेंद्र शुक्ल ने तंज कसते हुए कहा कि घटना के कई महीने बीत जाने के बाद अब राहुल गांधी को बालाघाट की याद आई है, जिसे सिर्फ राजनीतिक पर्यटन ही कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि आधारहीन आरोप लगाना राहुल गांधी की पुरानी आदत बन चुकी है। वे एक तरफ तो संसद में आवाज उठाने की बात करते हैं, लेकिन दूसरी तरफ खुद सदन की कार्यवाही चलने नहीं देत
कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का जिक्र
Rahul Gandhi Balaghat Visit:मध्य प्रदेश सरकार का राहुल गांधी पर तीखा हमला: बालाघाट दौरे को बताया ‘पॉलिटिकल टूरिज्म’:
सरकार के मंत्रियों ने राज्य में चल रही विकास योजनाओं का खुलकर बखान किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज बालाघाट के दूरस्थ और पिछड़े इलाकों तक तकनीकी विकास, सड़क, बिजली और कनेक्टिविटी पहुंच चुकी ह
- लाड़ली बहना और आहार अनुदान योजना: सरकार ने स्पष्ट किया कि महिलाओं को ‘लाड़ली बहना योजना’ और विशेष पिछड़ी जनजातियों (बैगा, भारिया, सहरिया) के लिए ‘आहार अनुदान योजना’ के तहत नियमित रूप से आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिसकी जानकारी राहुल गांधी को खुद नहीं है।
- नक्सलवाद का सफाया: सरकार का दावा है कि राज्य से नक्सलवाद की समस्या को लगभग समाप्त कर दिया गया है। जिन क्षेत्रों में कभी लाल आतंक था, वहां आज अस्पताल, आंगनवाड़ी केंद्र और 4G-5G नेटवर्क जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।
केवल 15 मिनट की औपचारिकता और कोरे भाषण
Rahul Gandhi Balaghat Visit:मध्य प्रदेश सरकार का राहुल गांधी पर तीखा हमला: बालाघाट दौरे को बताया ‘पॉलिटिकल टूरिज्म’:
परिवहन एवं उच्च शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने राहुल गांधी के दौरे को महज 15 मिनट की औपचारिकता बताया। उन्होंने कहा कि बालाघाट में दुर्भाग्यपूर्ण घटना के तुरंत बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद अपनी पूरी टीम, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और स्थानीय विधायकों के साथ पीड़ितों के बीच पहुंचे थे और हरसंभव मदद पहुंचाई थी।
उदय प्रताप सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे हजारों किलोमीटर दूर से सिर्फ राजनीति करने आए थे। स्थानीय स्कूलों में व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलने और बच्चे-शिक्षक के मौजूद होने के बावजूद उन्होंने तारीफ का एक शब्द भी नहीं कहा। मंत्री ने अंत में कहा कि कांग्रेस ने अपने 55 साल के शासनकाल में इन क्षेत्रों के विकास पर ध्यान नहीं दिया, और आज जब बीजेपी सरकार लगातार काम कर रही है, तो विपक्ष केवल कोरे भाषण और बयानबाजी कर रहा है।

