Female drug peddler arrested:दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक महिला ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो अपने ही नाबालिग बच्चे का इस्तेमाल अवैध रूप से गांजे की तस्करी और सप्लाई के लिए करवा रही थी। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके बेटे के पास से कुल 43 गांजे की पुड़िया बरामद की हैं।
गश्त के दौरान हुआ शक
Female drug peddler arrested:पुलिस के अनुसार, 28 सितंबर की शाम लगभग 7 बजे चाणक्यपुरी थाने की गश्त टीम संजय कैंप इलाके में मौजूद थी। इस दौरान पुलिसकर्मियों की नजर एक संदिग्ध नाबालिग बच्चे पर पड़ी, जिसके पास कुछ छोटी पॉलीथिन की पुड़िया थीं। जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से गांजे से भरी 6 पुड़िया बरामद हुईं।
बच्चे के खुलासे से हुआ हैरान करने वाला सच
Female drug peddler arrested:पूछताछ के दौरान बच्चे ने पुलिस के सामने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि ये गांजे की पुड़िया उसे किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी अपनी मां ने बेचने के लिए दी थीं। बच्चे की इस बात ने पुलिस को भी चौंका दिया। तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बच्चे की निशानदेही पर उसकी मां को भी धर दबोचा।
कुल 43 पुड़ियां बरामद, तीसरा मामला दर्ज
Female drug peddler arrested:पुलिस ने आरोपी महिला की पहचान 39 वर्षीय पिंकी (पति एनाजमुल हक, निवासी संजय कैंप, चाणक्यपुरी) के रूप में की है। महिला की तलाशी लेने पर उसके पास से गांजे की 37 और पुड़िया मिलीं। इस प्रकार मां और बेटे के पास से कुल 43 पुड़ियां जब्त की गईं।
जांच में सामने आया है कि पिंकी का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पहले भी नशीली दवाओं की तस्करी के मामलों में दो बार गिरफ्तार हो चुकी है। इस साल एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत उसकी यह तीसरी गिरफ्तारी है।
आगे की जांच में जुटी पुलिस
Female drug peddler arrested:पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) और जुवेनाइल जस्टिस (Juvenile Justice) एक्ट की प्रासंगिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि महिला यह अवैध नशीला पदार्थ कहां से खरीदकर लाती थी और इस ड्रग्स तस्करी के बड़े नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

